IGU में LLB की सीट बढ़ाने को लेकर INSO का विरोध प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: October 14, 2021 2:42 PM
Follow Us:

IGU में LLB की सीट बढ़ाने को लेकर INSO का विरोध प्रदर्शन

रेवाड़ी के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर में एलएलबी की सीट बढ़ाने की मांग को लेकर आज इनसो छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन किया। इनसो के यूनिवर्सिटी अध्यक्ष रवि मसीत ने बताया कि यूनिवर्सिटी ने एलएलबी कि सिर्फ 20 सीटें बढ़ाई जोकि विद्यार्थियों के लिए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। अभी भी लगभग 100 से ज्यादा विद्यार्थी ऐसे हैं जिनके एंट्रेंस एग्जाम में बहुत अच्छे मार्क्स आए हैं, लेकिन उन्हें एडमिशन नहीं मिल रहा है, यह यूनिवर्सिटी दक्षिण हरियाणा की एकमात्र यूनिवर्सिटी है, जिस की सीटें 180 से घटाकर 60 कर दी गई थी जो कि पहले ही इलाके के विद्यार्थियों के साथ भेदभाव का काम था। और अब केवल 20 सीट बढाकर 80 सीट की गई है.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

लेकिन रजिस्ट्रार साहब ने वायदा किया था की यदि बच्चों का एडमिशन नहीं हुआ तो हम फिर से सीटें बढ़ा देंगे। लेकिन अब प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं आया है, छात्र नेता ने कहा कि एलएलबी संकाय में यूनिवर्सिटी ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ से खिलवाड़ करने का काम किया है । यूनिवर्सिटी ने इस संकाय में इंटरनल मार्क्स को लगाने का रूल हटवा दिया , जबकि बाकी सभी संकायो में इंटरनल मार्क्स लगाने का प्रावधान है, जो के स्टूडेंट्स के साथ यह मूर्खतापूर्ण व्यवहार क्यों? एक ही कैंपस में ऐसा दोहरा रवैया क्यों? पेपर 80 नंबर का लिया गया रिजल्ट में 100 अंक दिखाएं।

महेंद्रगढ़ जिले से इनसो जिला अध्यक्ष अभिषेक कुहरावटा ने बताया कि पिछली बार सीट बढ़ाने की मांग उठाने पर यूनिवर्सिटी ने सिर्फ 20 सीटें बढ़ा दी थी। उसके बाद भी इनसो ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा की ओर सीटें बढ़ाई जाए। लेकिन कोई संतोषजनक जवाब ना मिलने पर आज आंदोलन का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस यूनिवर्सिटी के अंदर रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले के सभी कॉलेज आते हैं लेकिन LLB का कोर्स सिर्फ कैंपस में ही उपलब्ध है तो इस इलाके के बच्चों को अगर इस विषय से पढ़ना हो तो वह कहां पर जाएं। बच्चों को एडमिशन के लिए दर दर की ठोकर खानी पड़ती है लेकिन फिर भी वह निराश और हताश ही रहते हैं क्योंकि उनको एडमिशन नहीं मिलता।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

यूनिवर्सिटी इनसो उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बहुत देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद तथा इंतजार करने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। यदि सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो इस आंदोलन को जारी रखेगा ।
सोमवार तक अगर यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा सीटें नहीं बढ़ाई गई तो इनसो छात्र नेता सोमवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में इनसो छात्र नेता मनजीत मुरलीपुर, रोबिन जोनावास, सौरव यादव, मंजीत रामपुरा, युगल राव,रविकांत, संदीप, राजीव, रविंदर, अंशु, सौरव, विजय, लोकेश, राहुल, संगम, शिवकुमार, मयंक, राहुल, अंजू, लोकेश आदि विद्यार्थी मौजूद थे|

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment