यूक्रेन से लौटे बच्चों का इंद्रजीत ने पूछा कुशल क्षेम

By Sahab Ram
On: March 6, 2022 4:42 AM
Follow Us:

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यूक्रेन से लौटे छात्रों का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कुशल क्षेम जाना और केंद्र सरकार की ओर से देश पहुंचने पर स्वागत किया। छात्रों से मिलते हुए केंद्रीय मंत्री ने उनकी यात्रा के बारे में विवरण लिया और वहां आ रही परेशानियों के बारे में भी जाना। केंद्रीय मंत्री ने छात्रों से कहा कि केंद्र सरकार लगातार दूतावासों के संपर्क में है और जल्दी अन्य छात्र भी वतन को वापस लौटेंगे।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हरियाणा भर से मिलने विभिन्न छात्रों के परिजनों के संदेश प्राप्त हुए थे जिनमें से अधिकतर छात्र अपने वतन लौट चुके हैं और अन्य को वापस लाने के प्रयास जारी है। राव ने कहा कि केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षित वापसी की निरंतर प्रयास कर रही है और उसमें सफलता भी मिली है। उन्होंने कहा कि लगातार बमबारी के चलते छात्रों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है यह बात सरकार के संज्ञान में है।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment