हरियाणा में बनेगी भारत की तीसरी डिजिटल यूनिवर्सिटी, सीएम ने किया ऐलान

By Sahab Ram
On: February 3, 2022 4:51 AM
Follow Us:

हरियाणा में बनेगी भारत की तीसरी डिजिटल यूनिवर्सिटी, सीएम ने किया ऐलान

डिजिटलाइजेशन (Digitization)के इस दौर में हरियाणा सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital university) बनाने का ऐलान किया है. इस बात की जानकारी खुद हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने दी है. हरियाणा सरकार ने 2021 में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा के बाद आज प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital university) बनाने का ऐलान किया है.

 

कहां है देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

देश की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital University) केरल में स्थित है. राजस्थान भी दूसरी यूनिवर्सिटी (University) बनाने की राह पर है. हरियाणा सरकार के इस ऐलान के बाद हरियाणा भारत में डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital University) बनाने वाला तीसरा राज्य हो सकता है.

हरियाणा में बनेगी भारत की तीसरी डिजिटल यूनिवर्सिटी, सीएम ने किया ऐलान

क्या होगा इस डिजिटल यूनिवर्सिटी में

स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड आईटी, फाइनेंस एंड अकाउंटिंग,डाटा एनालिसिस और एनालिटिकल मैथमेटिक्स के साथ ही और भी कई टेक्निकल कोर्स होंगे.

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

क्या है डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का मकसद

यह डिजिटल यूनिवर्सिटी (Digital University) बनाने का सरकार का मकसद युवाओं को आर्थिक, डिजिटल, वित्तीय और तकनीकी विषयों के आधुनिक ज्ञान का अध्ययन करवाना है. इसका मकसद क्षेत्रों में नई पीढ़ी को कौशल विकास के लिए बढ़ावा देना है.

समाजिक विज्ञान,साहित्य, कला, इतिहास,क्षेत्रीय अध्ययन, भाषा, मीडिया व प्रबंधन तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और शिक्षा विधि, अर्थशास्त्र, प्रबंधन, नीति निर्माण जैसे बहुआयामी क्षेत्र में तकनीक आधारित शोध को भी बढ़ावा दिया जाएगा.

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment