हरियाणा: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता अंडर-19 विश्वकप, मुख्यमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और पूरी क्रिकेट टीम को दी बधाई

By Sahab Ram
On: January 30, 2023 1:07 PM
Follow Us:

अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान शेफाली वर्मा के रोहतक स्थित आवास पर पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनके परिजनों को मिठाई खिलाकर व पुष्प गुच्छ देकर बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की बेटी शेफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अंडर-19 विश्वकप जीता है।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

इस ऐतिहासिक जीत पर बेटी शेफाली और पूरी क्रिकेट टीम पर प्रदेश व देश को गर्व है। मुख्यमंत्री ने इस युवा टीम को अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मुलाकात के दौरान शेफाली वर्मा के दादा संत लाल वर्मा व पिता संजीव वर्मा ने भी मुख्यमंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

उल्लेखनीय है कि शेफाली वर्मा के नेतृत्व में पहला महिला अंडर-19 टी20 क्रिकेट विश्वकप भारत के नाम हुआ है। हरियाणा की बेटी शैफाली वर्मा के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को हराकर विश्वकप जीता है। 29 जनवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत यह टूर्नामेंट जीतने वाला पहला देश बन गया।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now