अच्छे पड़ोसी का फर्ज निभाएगा भारत

By Sahab Ram
On: August 20, 2021 11:15 AM
Follow Us:

अच्छे पड़ोसी का फर्ज निभाएगा भारत

भारत ने हमेशा ही एक अच्छे पडोसी होने का फर्ज निभाया है । ऐसा ही मामला जम्मू के पूंछ जिले का है । आपको बता दें कि जिला पुंछ में एलओसी पर करीब दो दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान से इस ओर आए तीन लड़कों को पकड़ा था। अब सेना इन युवकों को उपहारों के साथ वापस घर भेजने की तैयारी कर रही है। इन पाकिस्तानी लड़को का कहना है कि उन्हें यहां बहुत अच्छा लग रहा है। भारतीय सेना व स्थानीय लोग उनका बहुत अच्छे से ख्याल रख रहे हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

तीनों लड़को का कहना है कि हमें नहीं लगता कि हम किसी दूसरे देश या दुसरे लोगों के बीच हैं। यहां सभी अपने ही लगते हैं। हम यहां खुश हैं। भारतीय सेना और स्थानीय लोग हमारा पूरा ख्याल रख रहे हैं। हमें पहने के लिए नए कपड़े दिए, स्कूल की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए पढ़ाया और उपहार भी दिए। जब हम वापस अपने घर जाएंगे तो वहां लोगों को बताएंगे कि यहां सब बहुत अच्छे हैं। भारतीय सेना बच्चों को मारती नहीं बल्कि उपहार देती है।

यह कहना है नौ वर्षीय उमैर रहीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी त्रोती छात्रा गुलाम कश्मीर का। उमैर अपने तीन दोस्तों के साथ घर से मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था परंतु मछली पकड़ते-पकड़ते वे सभी कब भारतीय सीमा में घुस आए उन्हें पता ही नहीं चला।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

SOURCE: JAGRAN

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment