नशा बेचने या करने वालों के बारे में पुलिस को दे तुरंत सुचना

By Sahab Ram
On: February 24, 2022 2:53 PM
Follow Us:

नशा बेचने या करने वालों के बारे में पुलिस को दे तुरंत सुचना

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूनम दलाल ने बृहस्पतिवार को गांव हालुहेडा और गांव खुशपुरा में जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने ग्रामीणों को से नशा न करने और नशे को रोकने के लिए पुलिस की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और समाधान का भरोसा दिया। एएसपी के साथ एसएचओ जाटूसाना चन्द्रशेखर, नारकोटिक सैल से इंस्पेक्टर शाहिद अहमद और दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज एएसआई प्रवीन कुमारी मौजूद रहे।

 

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

एएसपी ने कहा कि नशा के खिलाफ जिला पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं भी नशा बिकने या करने वालों के बारे में पुलिस को तुरंत सूचना दे। समाज में नशे का व्यापार फलना-फूलना सभ्यता के लिए नुकसानदायक है। शुरुआत में ही परिवार के सदस्यों और बच्चों को स्ट्रेस मैनेजमेंट के बारे में बताया जाता है, ताकि वह गलत-सही का पता लगा सकें।

नशा बेचने या करने वालों के बारे में पुलिस को दे तुरंत सुचना

नशा के दुष्प्रभाव पर संवाद स्थापित कर व्यवहार परिवर्तित किया जा सकता है। गैरकानूनी तरीके से मिलने वाला ड्रग्स सस्ते माध्यम से युवा पीढ़ी के पास जहर के रूप में पहुंच रहा है। उपचार के बाद नशे से मुक्ति मिल जाती है। नशा बेचने वालों के खिलाफ थाना पुलिस के अतिरिक्त नारकोटिक सैल द्वारा भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। कहीं भी उन्हें नशा बेचने या करने से संबंधित सूचना मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वालों के नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

महिलाओं को दी उनके अधिकारों की जानकारी

महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए। महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने बेटी बचाओ-बेटी पढाओ का नारा दिया है। पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध पर तुरंत कार्रवाई करती है। महिलाओं की मदद के लिए जिला में पुलिस लाइन में महिला थाना खोला गया है। इसके अतिरिक्त महिला हेल्पलाइन 1091 पर भी महिलाएं शिकायत दर्ज करा सकती है। महिलाओं को तुरंत मदद के लिए दुर्गा शक्ति टीमें भी बनाई गई है। महिलाओं को दुर्गा शक्ति एप्प डाउनलोड करवाया और करने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment