IIM रोहतक में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के नए बैच का आग़ाज़, मनु भाकर भीबनीं प्रतिभागी

By Sahab Ram
On: December 18, 2025 6:18 PM
Follow Us:

खेलों के समग्र विकास में सिर्फ प्रतिभा नहीं, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की
शिक्षा भी जरूरी : श्याम सिंह यादव

– IIM रोहतक में स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के नए बैच का आग़ाज़, मनु भाकर भी
बनीं प्रतिभागी

रोहतक (हरियाणा):

Sri Chaitanya Techno School Rewari के वि‌द्यार्थी ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

“भारत में खेलों के समग्र विकास के लिए सिर्फ प्रतिभा नहीं, बल्कि
गुणवत्तापूर्ण और संरचित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट शिक्षा की भी उतनी ही
आवश्यकता है।” यह बात IIM रोहतक में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन
स्पोर्ट्स मैनेजमेंट (ePGDSM) के सातवें बैच के उद्घाटन समारोह में मुख्य
अतिथि सांसद श्याम सिंह यादव ने कही। उन्होंने छात्रों से जीवन से सीखने,
अनुशासन अपनाने और नैतिक मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ
ही उन्होंने खेल प्रशासन में पूर्व खिलाड़ियों की सीमित भागीदारी,
बुनियादी ढांचे की कमी और नौकरशाही अड़चनों जैसी चुनौतियों पर भी खुलकर
बात की।

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) रोहतक में 18 दिसंबर 2025 को आयोजित इस
समारोह के साथ देश के इकलौते IIM द्वारा संचालित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट
डिप्लोमा के नए बैच की औपचारिक शुरुआत हुई। इस अवसर पर संस्थान के
निदेशक, फैकल्टी सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नए बैच की सबसे
बड़ी खासियत यह रही कि इसमें दो बार की ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और
विश्व चैंपियनशिप पदकधारी निशानेबाज़ मनु भाकर भी प्रतिभागी के रूप में
शामिल हैं। उनके साथ कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं।

कार्यक्रम में स्वागत संबोधन देते हुए IIM रोहतक के निदेशक प्रो. धीरज
शर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट का यह कार्यक्रम भारत के खेल
पारिस्थितिकी तंत्र को पेशेवर और संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण
पहल है। उन्होंने बताया कि यह डिप्लोमा खेल विपणन, वित्त, इवेंट
मैनेजमेंट, खेल कानून और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक और
अकादमिक समझ विकसित करता है। प्रो. शर्मा के अनुसार भारत का खेल उद्योग
लगभग 40 हजार करोड़ रुपये का हो चुका है और आने वाले वर्षों में इसमें
प्रशिक्षित स्पोर्ट्स मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की भारी मांग रहेगी।

Rewari: रेवाड़ी की पूजा यादव ने जेवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक, पेरिस में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिया था भाग

मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव ने अपने संबोधन में छात्रों को “स्पोर्ट्स
मेंटलिटी” अपनाने की सलाह दी और कहा कि नियमित व्यायाम, खेल और शारीरिक
गतिविधियां न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास भी
बढ़ाती हैं। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए कहा कि खेलों
से मिली सीख ने उन्हें जीवन और सार्वजनिक सेवा में मजबूती प्रदान की।

समारोह के अंत में IIM रोहतक ने दोहराया कि संस्थान भविष्य के ऐसे खेल
नेतृत्वकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो भारत के तेजी से
बढ़ते खेल क्षेत्र को नई दिशा दे सकें।

Rewari News: रेवाड़ी की पैरा खिलाड़ी शर्मिला का सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए हुआ चयन,10 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sri Chaitanya Techno School Rewari के वि‌द्यार्थी ने तलवारबाजी प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Rewari: रेवाड़ी की पूजा यादव ने जेवलिन थ्रो में जीता कांस्य पदक, पेरिस में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लिया था भाग

Rewari News: रेवाड़ी की पैरा खिलाड़ी शर्मिला का सुषमा स्वराज पुरस्कार के लिए हुआ चयन,10 मार्च को करनाल में मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

अखिल भारतीय सिविल सेवा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए पंचकूला में कल से ट्रायल, जानिए कौन ले सकता है भाग

अखिल भारतीय सिविल सेवा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 20 फरवरी से, अंतिम तिथि 15 फरवरी

रेवाड़ी: खेलो इंडिया के पास्ट चैंपियन एथलीट के लिए सुनहरा अवसर, पढ़े विस्तार से

Leave a Comment