IGU में भ्रष्टाचार का आरोप , छात्रों ने निकाली वीसी के पुतले की शव यात्रा

By Sahab Ram
On: September 9, 2021 10:08 AM
Follow Us:

IGU में भ्रष्टाचार का आरोप , छात्रों ने निकाली वीसी के पुतले की शव यात्रा

रेवाड़ी के इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय में खामियों और भ्रष्टाचार का आरोप लगा आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वाइस चांसलर के पुतले की शहर में शव यात्रा निकाली . और तीन किलोमीटर का रोष मार्च निकालते हुए जिला सचिवालय गेट पर जाकर पुतले को आग के हवाले किया गया.

रेवाड़ी शहर में धारूहेड़ा चुंगी पर छात्र – छात्राएं एकत्रित हुए ..जहाँ से नारेबाजी करते हुए छात्र जिला सचिवालय पहुँचे .. इस दौरान  जगह – जगह पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था और ट्रेफिक व्यवस्था को बनाये रखने के लिए तैनात रही . प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है. छात्रों के रिलज्ट लेट जारी किया जाता है और ख़राब परीक्षा परिणाम जारी करके छात्रों को परेशान किया जा रहा है .

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

छात्रों की मांग है कि परीक्षा परिणाम सही तरीके से और समय पर जारी किया जायें , यूनिवसिर्टी में खामियों को दुरस्त किया जातें और जो भ्रष्टाचार भर्ती और अन्य कार्यों में किया गया है उसकी जाँच करके उचित कार्रवाई की जायें. छात्र नेता का कहना है कि वो कई बार विरोध प्रदर्शन कर चुके है . लेकिन छात्रों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है . उन्हें ऐसा लगता है कि वीसी का जमीर मर चूका है. इसलिए आज वो विरोध जताने के लिए वीसी की शव यात्रा निकाल रहे है .

यहाँ आपको बता दें कि 2013 में इंदिरा गाँधी मीरपुर रीजनल सेंटर को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला था . लेकिन विश्वविद्यालय बनाने के वर्षों बाद भी यहाँ काफी खामियां है . जिससे सुधारने की जरूरत है . आईजीयू प्रशासन ने टीचर्स की कमी और संसाधनों के अभाव में दो साल पहले कुछ विश्व को बंद किया था और सीटें भी घटा दी थी . लेकिन बावजूद इसके आईजीयू के हालात ज्यादा अच्छे नहीं है . और इसी के चलते छात्र संगठन लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे है .

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment