हरियाणा में जल्द निकाली जायेगी 13 हजार से अधिक पदों के लिए ग्रुप-डी की भर्ती

By Sahab Ram
On: January 29, 2024 9:13 PM
Follow Us:

मुख्य सचिव ने आज विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की।  जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुडे़। उल्लेखनीय है कि इस संबंध में मानव संसाधन विभाग के महानिदेशक को नियुक्ति प्राधिकारी मनोनित किया गया है मुख्य सचिव ने बताया कि हरियाणा कर्मचारी चयन ( HSSC ) आयोग द्वारा ग्रुप-डी के 13 हजार से अधिक पदों की भर्ती की जाएगी। इनमें विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के लिए 500 पद भी शामिल हैं। इसके लिए विभागों द्वारा आयोग को मांग-पत्र भेजा गया है। इन कर्मचारियों का कॉमन कॉडर रहेगा, जिन्हें विभिन्न विभागों और जिलों में लगाया जाएगा।

 

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

मुख्य सचिव ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा आयोग को पहले से भेजी गई मांग को ही दोबारा भेजना सुनिश्चित करें। विभागों द्वारा मांग-पत्र में भेजे गए पदों की संख्या भी पहले जितनी ही होनी चाहिए। अगर पदों की संख्या बढ़ी है तो उसे संशोधित कर सकते हैं। इस बार एचकेसीएल द्वारा विकसित पोर्टल के माध्यम से ही पद का नाम और प्रत्येक जिले के पदनाम निर्दिष्ट किए जाएंगे।

बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनिल मलिक, मानव संसाधन विभाग के प्रधान सचिव डी. सुरेश, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव रवि प्रकाश गुप्ता, उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक राजीव रतन सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें