HSSC Constable भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र आज होंगे जारी

By Sahab Ram
On: August 27, 2021 7:50 AM
Follow Us:

HSSC Constable भर्ती परीक्षा के प्रवेश-पत्र आज होंगे जारी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि पुरुष कॉन्स्टेबल पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा 30 अगस्त से 09 सितंबर तक निर्धारित की गई है। इसके लिए आवेदक उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 27 अगस्त को जारी किए जाएंगे।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 30 अगस्त से निर्धारित है, वे एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। पुरुष कांस्टेबल पद के लिए शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा नौ सितंबर तक होगी। शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा परेड ग्राउंड, सेक्टर -5, पंचकूला, हरियाणा में आयोजित किए जाएंगे। उम्मीदवार शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए परेड ग्राउंड के गेट नंबर-2 से प्रवेश कर सकेंगे।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने उम्मीदवारों को स्पष्ट तौर पर सूचित किया है कि शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए परेड ग्राउंड में दोपहर दो बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अत: उम्मीदवार समय पूर्व पहुंचने का प्रयास करें।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

इस बीच, आयोग की ओर से 31 अगस्त को हरियाणा सरकार के ग्रुप सी और ग्रुप डी के रिक्त पदों पर चयन के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वन टाइम रजिस्ट्रेशन वेबसाइट पर ग्रुप सी और ग्रुप डी पदों में सरकारी नौकरियों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर कुल 7298 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। एचएसएससी द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के अतिरिक्त कॉन्स्टेबल (कमांडो विंग) के 520 पदों के लिए भी भर्ती होनी है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment