HBSE 10th Result 2023: 498 अंक प्राप्त कर 3 छात्रों ने किया टॉप

By Sahab Ram
On: May 16, 2023 4:30 PM
Follow Us:

HBSE 10th Result 2023: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की फरवरी/मार्च-2023 में संचालित हुई सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा का परिणाम 65.43 फीसदी रहा है और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 फीसदी रहा है।

परीक्षा परिणाम की घोषणा बोर्ड अध्यक्ष डॉ० वी.पी.यादव एवं बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बोर्ड मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए की। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में 69.81 प्रतिशत कामयाब छात्राओं की तुलना में 61.41 प्रतिशत ही छात्र सफलता प्राप्त कर सके हैं। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 8.40 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशत्ता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। बोर्ड अध्यक्ष व सचिव ने सभी छात्र-छात्राओं को उनके बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।

इन तीन छात्रों ने किया टॉप

उन्होंने आगे बताया कि इस परीक्षा में  छात्र हिमेश, न्यू सन राईज सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, भुना, फतेहाबाद व वर्षा, संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल, सिकन्दरपुर माजरा, सोनीपत तथा सोनू, एनजेएम हाई स्कूल, बुसान, भिवानी ने 498 अंक हासिल करके प्रदेशभर में प्रथम स्थान पर रहें है।

HBSE 10th result 2023

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

दूसरे स्थान पर ये छात्र रहे

छात्रा सिमरन, शान्ति महक पब्लिक स्कूल, बनावली, फतेहाबाद, दिपेश शर्मा, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व मानही, टैगोर सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, नारनौद, हिसार इन तीनों विद्यार्थियों ने 497 अंक प्राप्त करके द्वितीय स्थान हासिल किया है।

तीसरे स्थान पर ये छात्र रहे

तृतीय स्थान छात्रा शिवानी शर्मा, राजकीय कन्या हाई स्कूल, कावी, पानीपत, स्वीटी कुमारी, न्यू हैवन मॉडल सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, तिरखा कालोनी, फरीदाबाद, याशी, आदर्श सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, बसाना, रोहतक, मोन्टी, बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल, मदनहेड़ी, हिसार, तमन्ना, आशादीप आदर्श हाई स्कूल, करहंस, पानीपत, दिपांशी, गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल, उचाना मंडी, जीन्द, रिया, शान्ति पब्लिक सीनियर सैकेण्डरी स्कूल, रेलवे रोड, पलवल व ज्योति रानी, आंनद पब्लिक स्कूल, निगदू , करनाल ने 496 अंक अर्जित करके पाया है।

डॉ. यादव ने बताया कि परीक्षार्थी अपने परीक्षा परिणाम (HBSE 10th Result 2023) आज सायं से बोर्ड की वेबसाईट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। अध्यक्ष ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) परीक्षा में 2,86,425 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,87,401 उत्तीर्ण हुए, जिसमें से 37,342 परीक्षार्थियों के कम्पार्टमैंट आयी है तथा 61,682 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण रहें। इस परीक्षा में 1,49,439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91,772 पास हुए तथा 1,36,986 प्रविष्ठ छात्राओं में से 95,629 पास हुई।

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

परिणाम में पिछड़े सरकारी स्कूल

डॉ. यादव ने आगे बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 57.73 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 75.65 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 67.35 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 61.28 रही है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों (HBSE 10th Result 2023) का परिणाम 52.13 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 5,124 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 2,671 पास हुए।

बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार, ह.प्र.से. ने बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाईट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। कोई विद्यालय अगर समय पर परिणाम प्राप्त नहीं करता है तो इसके लिए वह स्वयं जिम्मेवार होगा।

उन्होंने बताया कि स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा।

बोर्ड सचिव ने बताया कि इन परीक्षा परिणामों (HBSE 10th Result 2023) के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now