नीरज चोपड़ा ने केबीसी में अमिताभ बच्चन को सिखाई हरयाणवी बोली

By Sahab Ram
On: September 14, 2021 12:30 PM
Follow Us:

नीरज चोपड़ा ने केबीसी में अमिताभ बच्चन को सिखाई हरयाणवी बोली

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

टोक्यो ओलंपिक में अपना दमखम दिखाने वाले गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति-13 के मंच से अपने संघर्ष की कहानी बताते दिखेंगे। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस रियलिटी शो का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। केबीसी के मंच पर जाने के बाद नीरज ने अमिताभ बच्चन को हरियाणवी बोलनी भी सिखाई। जारी प्रोमो वीडियो में दिख रहा है कि नीरज के आगमन से अमिताभ बेहद खुश हैं और साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

नीरज ने अमिताभ बच्चन को उनकी फिल्म जंजीर का एक डॉयलॉग हरियाणवी में सिखाया। नीरज ने अमिताभ के सुप्रसिद्ध डॉयलॉग को हरियाणवी में बोला… ये थारे बाप का घर कोनी, थाणा है, सीधा खड़ा रह। ये सुनते ही अमिताभ खिलखिला उठे। इसके बाद  अमिताभ बच्चन ने भी इसे दोहराया। वहीं केबीसी के शो में नीरज के पहुंचने के बाद वंदे मातरम के नारों से केबीसी का मंच गूंज उठा था। नीरज केबीसी में अपनी स्टोरी भी बताने वाले हैं तथा साथ में हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश अपने संघर्ष की कहानी भी  बताते हुए दिख रहे हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment