Haryana Weather: हरियाणा में विजिबिलिटी हुई जीरो, मौसम विभाग ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

By Sahab Ram
On: December 29, 2025 9:44 AM
Follow Us:
Haryana Weather: हरियाणा में विजिबिलिटी हुई जीरो,मौसम विभाग ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में सोमवार सुबह सोनीपत, पानीपत, कुरुक्षेत्र, भिवानी, फतेहाबाद समेत दर्जनभर जिलों में घना कोहरा छाया है।

मौसम विभाग (IMD) की ओर से प्रदेश के 5 जिलों में कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया। वहीं, अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट है। इन जिलों में वाहनों को लाइट जलाकर और धीमी गति से चलाने की एडवाइजरी जारी की गई है। Haryana Weather

कई जिलों में कोहरा रात को ही छाने लगा था और सुबह होते होते यह गहराता गया। सुबह विजिबिलिटी 0 से 20 मीटर तक ही रही। इसके साथ ही शीत लहर की भी चेतावनी भी जारी की गई है।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

घने कोहरे का असर उत्तरी हरियाणा और GT रोड बेल्ट के हिस्सों में ही ज्यादा दिखाई दे रहा है। GT रोड बेल्ट के जिलों पंचकूला से अंबाला, सोनीपत, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में घना कोहरा है। अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में कोहरे का असर ज्यादा है। Haryana Weather

यलो अलर्ट

इसके अलावा मौसम विभाग ने पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, भिवानी और चरखी दादरी के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हल्का कोहरा पड़ सकता है।

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

शीतलहर

मौसम विभाग ने प्रदेश के 10 जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी भी जारी की है। इन जिलों में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, हिसार, जींद, भिवानी, और चरखी दादरी जिले शामिल हैं। Haryana Weather

बदलेगा मौसम

बेरी निगम कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण की बैठक व बिजली अदालत आज (5 जून को)

मौसम के जानकारों की मानें तो हरियाणा में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी होगी। वहीं, उत्तरी जिलों में एक-दो स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है।

31 दिसंबर को रात्रि से ही मौसम में बदलाव और 1 जनवरी अलसुबह से हरियाणा एनसीआर में 60-70 प्रतिशत एरिया में कहीं हल्की कहीं मध्यम तो कहीं बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment