Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने तेवर दिखाने किए शुरू, इस दिन होगी बारिश

By Sahab Ram
On: February 28, 2026 12:53 PM
Follow Us:

Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी ने समय से पहले ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर चल रहा है और कई जिलों में मार्च जैसी गर्मी महसूस की जा रही है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को सुबह-शाम भी राहत कम मिल रही है।

सबसे अधिक तापमान हिसार में 32.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 6.3 डिग्री ज्यादा है। वहीं राज्य का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक बना हुआ है। हालांकि कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन इसके बावजूद रातें सामान्य से ज्यादा गर्म बनी हुई हैं।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

न्यूनतम तापमान की बात करें तो हिसार में 12.5 डिग्री, करनाल में 11.7 डिग्री, चंडीगढ़ में 12.8 डिग्री और रोहतक में 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होने से दिन में गर्मी का असर और अधिक महसूस हो रहा है।

इसी बीच आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में दस्तक दे रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इसके प्रभाव से बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। 4 मार्च तक एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आने वाले दिनों में आंशिक बादलवाई और हल्की बारिश से तापमान में मामूली राहत मिल सकती है। फिलहाल लोगों को दोपहर की तेज धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment