Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल का महत्वपूर्ण रेलवे Station रेवाड़ी जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए स्वरूप में नजर आएगा।
जयपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने Station पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली, जयपुर समेत उत्तर भारत के कई प्रमुख शहरों को जोड़ने वाले रेवाड़ी Station का अमृत भारत Station योजना के तहत 31.91 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि पुनर्विकास के तहत रेवाड़ी Station भवन को पूरी तरह नवीनीकृत किया गया है। Station का सुविधा क्षेत्र पहले 430 वर्ग मीटर था, जिसे बढ़ाकर करीब 1600 वर्ग मीटर कर दिया गया है।
यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए Station पर अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था की गई है। Station भवन के अंदर भारतीय कला और संस्कृति को दर्शाते आकर्षक चित्र बनाए गए हैं, वहीं भवन के बाहर पोर्च का निर्माण भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि Station के अग्रभाग में प्रकाश व्यवस्था का उन्नयन किया गया है। सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सड़क वाहनों के यातायात संचालन को बेहतर बनाते हुए हरित पट्टी विकसित की गई है। इसके साथ ही समर्पित पार्किंग स्थल, प्रतीक्षा कक्ष और वीआईपी रूम का निर्माण किया गया है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक फिटिंग के साथ मौजूदा शौचालय ब्लॉकों का नवीनीकरण किया गया है।
प्लेटफॉर्म शेल्टरों की GI शीट बदली गई है और Station परिसर में नई आकर्षक बाउंड्री वॉल बनाई जा रही है। प्लेटफॉर्म की 6150 वर्ग मीटर सतह का नवीनीकरण किया गया है। यात्रियों को ट्रेनों की सही और समय पर जानकारी देने के लिए ट्रेन इंफॉर्मेशन बोर्ड और कोच इंडिकेशन बोर्ड लगाए गए हैं।
दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का भी प्रावधान किया गया है, जिनमें हेल्प बूथ, विशेष शौचालय, वाटर बूथ, रैंप, अलग पार्किंग, साइनेंज और विशेष कुर्सियां शामिल हैं।
पुनर्विकास कार्यों में आधुनिक सुविधाओं के तहत जीपीएस आधारित घड़ियां, पांच लिफ्ट और चार एस्केलेटर तथा फूड प्लाजा का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज भी बनाया जा रहा है, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में आसानी होगी।
सुरक्षा को लेकर Station पर CCTV कैमरे लगाए जा रहे हैं। महिला और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग और वाटर रीसाइक्लिंग प्लांट और ऊर्जा संरक्षण के लिए रूफ टॉप सोलर प्लांट भी लगाया जा रहा है। अमृत भारत Station योजना के तहत हो रहे इस व्यापक पुनर्विकास से रेवाड़ी Station न केवल आधुनिक बनेगा, बल्कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।






