Haryana: हरियाणा में इस रेलवे स्टेशन की जल्द बदलेगी तस्वीर, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 12:48 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इस रेलवे स्टेशन की जल्द बदलेगी तस्वीर, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सभी स्टेशनों का विकास हो रहा है। हरियाणा में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अब रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के नवनिर्माण एवं विकास के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा 32.91 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, रेवाड़ी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने हेतु 5 लिफ्ट और 4 एस्केलेटर लगाए जाएंगे। स्टेशन पर सभी आधुनिक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। Haryana News

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण और DCM मुकेश ने स्टेशन पहुंचकर नवीनीकरण कार्यों का अवलोकन किया। नवीनीकरण के तहत स्टेशन के सुविधा क्षेत्र को वर्तमान 430 वर्ग मीटर से बढ़ाकर लगभग 1600 वर्ग मीटर किया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए एंट्री और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाए जाएंगे। स्टेशन के फ्रंट एरिया में विशेष लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी, जिससे स्टेशन का स्वरूप आकर्षक और सुरक्षित बनेगा। प्लेटफार्म बदलने के लिए 12 मीटर चौड़ा आधुनिक फुट ओवरब्रिज बनाया जाएगा। Haryana News

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, इसके अलावा स्टेशन परिसर में पार्किंग सुविधा विकसित की जाएगी। यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षा कक्ष और VIP रूम का भी निर्माण किया जाएगा। स्टेशन के शौचालयों को पूरी तरह आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, नवीनीकरण कार्यों के अंतर्गत प्लेटफार्म क्षेत्र के लगभग 6150 वर्ग मीटर हिस्से की सतह का भी सुधार किया जाएगा। यात्रियों को बेहतर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए आधुनिक ट्रेन सूचना बोर्ड और कोच संकेत बोर्ड लगाए जाएंगे। Haryana News

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहा यह नवनिर्माण रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को आधुनिक, सुविधाजनक और यात्री-अनुकूल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment