Haryana: हरियाणा में इन JBT टीचरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जाने इसकी वजह ?

By Sahab Ram
On: December 26, 2025 1:45 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में इन JBT टीचरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जाने इसकी वजह ?

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में JBT भर्ती से जुड़े एक वित्तीय अनियमितता प्रकरण में शिक्षा विभाग ने सख़्त रुख अपनाते हुए 10 जिलों के 89 शिक्षकों और कुछ प्राचार्यों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी होने वाली है। जानकारी के मुताबिक, मामला 2017 बैच के JBT शिक्षकों को दिए गए नोशनल पीरियड एरियर के गलत भुगतान से संबंधित है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा वर्ष 2021 में नोशनल लाभ का आदेश जारी किया गया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि मार्च 2019 से मार्च 2021 तक के वास्तविक रेगुलर सर्विस पीरियड के अनुसार ही पे-डिफरेंस एरियर दिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, लेकिन कुछ जिलों में DDO स्तर पर आदेशों का उल्लंघन करते हुए एडहॉक अवधि को भी रेगुलर सर्विस मान लिया गया और अतिरिक्त एरियर जारी कर दिया गया। Haryana News

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

होगी कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक, विभाग ने 2021-22 में ही रिकवरी और शॉ-काज़ नोटिस जारी कर दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अतिरिक्त भुगतान की वसूली नहीं हो सकी। अब निदेशालय ने जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों से संबंधित सभी शिक्षकों और प्राचार्यों की वर्तमान पोस्टिंग, साथ ही उनके स्तर पर जारी सैंक्शन ऑर्डर की प्रतियां तत्काल भेजने को कहा है। दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। Haryana News

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 में 9455 JBT पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। कानूनी विवादों के चलते इनकी नियुक्ति मई 2017 में कराई गई। बाद में मेरिट विवाद के बाद कई अभ्यर्थियों को दिसंबर 2017 में एडहॉक आधार पर समायोजित किया गया। Haryana News

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

जानकारी के मुताबिक, इसी सेवा अवधि को गलत तरीके से लाभ में शामिल किए जाने पर मामला सामने आया। अधिकारियों का कहना है कि सभी जानकारी निदेशालय को भेज दी गई हैं। आगामी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment