Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने सिविल सेवा Exam के नियमों में बदलाव किया है। अब मुख्य लिखित Exam में चार की बजाय कुल 600 अंकों के छह प्रश्नपत्र होंगे। इसमें English, Hindi और चार सामान्य अध्ययन के पेपर शामिल हैं। पर्सनालिटी टेस्ट 75 अंकों की होगी।
CM सैनी की अध्यक्षता में इसी महीने हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बदले हुए नियमों पर मुहर लगने के बाद मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। बदले हुए नियमों के अनुसार, मुख्य लिखित Exam में छह प्रश्नपत्र होंगे, जो कि 600 अंकों के रहेंगे। English और Hindi का पेपर प्रत्येक 100-100 अंकों का होगा।
इसके अलावा चार जनरल स्टडीज के पेपर होंगे और प्रत्येक 100-100 अंकों के रहेंगे। पहले चार पेपर हुआ करते थे, जिनमें बदलाव किया गया है।
दो भाषा में तैयार होंगे प्रश्नपत्र
प्रश्न पत्र एक English (English निबंध सहित) होगा, जबकि प्रश्न पत्र दो Hindi (Hindi निबंध सहित) रहेगा। प्रश्न पत्र तीन सामान्य अध्ययन-वन का होगा, जबकि प्रश्न पत्र चार सामान्य अध्ययन-टू का रहेगा। प्रश्न पत्र पांच सामान्य अध्ययन-तीन और प्रश्न पत्र छह सामान्य अध्ययन-चार का होगा। Exam के लिए प्रश्न पत्र परंपरागत (निबंध) प्रकार का होगा।
बैठना अनिवार्य
मुख्य लिखित Exam में सम्मिलित किए जाने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, अगर कोई होगा, सहित विज्ञापित रिक्तियों की संख्या से बारह गुणा होगी। इसी प्रकार पर्सनालिटी टेस्ट के लिए बुलाए जाने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या समान अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार, यदि कोई होगा, सहित विज्ञापित रिक्तियों का तीन गुणा होगी। भूतपूर्व सैनिकों और भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों को सभी पेपरों में बैठना अनिवार्य होगा।
कितना नंबर लाना होगा?
किसी भी उम्मीदवार को व्यक्तित्व/मौखिक Exam के लिए तब तक नहीं बुलाया जाएगा, जब तक उसने सभी लिखित पेपरों के कुल योग के कम से कम 45% अंक प्राप्त न किए हों और Hindi व English भाषा में प्रत्येक में कम से कम 33% अंक प्राप्त न किए हों।
जहां बेंचमार्क दिव्यांगता वाले उम्मीदवार पर्याप्त संख्या में उपलब्ध नहीं होंगे, हरियाणा राज्य लोक सेवा आयोग 45% अंकों की उक्त सीमा को घटा कर 35% अंक तक कर सकता है।
अंतिम चयन, उम्मीदवारों द्वारा प्रयोग किए गए सेवा के अधिमान को ध्यान में रखते हुए मुख्य लिखित Exam तथा व्यक्तित्व/मौखिक Exam अर्थात 675 अंकों में से उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए कुल अंकों के आधार पर तैयार की जाने वाली वरिष्ठता सूची पर आधारित होगा।






