हरियाणा रोडवेज का कंडक्टर अपनी बस की सवारियों को पिला रहा फ्री पानी

By Sahab Ram
On: April 26, 2022 12:20 PM
Follow Us:

हरियाणा रोडवेज का एक कंडक्टर यात्रियों की सेवा करने में एक मिसाल कायम कर रहा है. हम बात कर रहे हैं रोहतक जिले के गांव रिठाल के रहने वाले धर्मबीर की. धर्मबीर सोनीपत डिपो में कार्यरत हैं. धर्मबीर को सोनीपत से वाया दिल्ली चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है. जिस भी बस में उसकी ड्यूटी लगाई जाती है, उस बस में पानी से भरे कैंपर रख लेते हैं. उन्होंने यात्रियों को पानी पिलाने के लिए गिलास और एक ट्रे रखी हुई है.

This groom celebrated his wedding night 55 times
Ajab Gajab: इस दूल्हे ने 55 बार मनाई सुहागरात, कुंवारे जवाई राजा के नाम से था मशहूर, जाने पूरी खबर

हम बात कर रहे हैं रोहतक जिले के गांव रिठाल के रहने वाले धर्मबीर की. धर्मबीर सोनीपत डिपो में कार्यरत हैं. धर्मबीर को सोनीपत से वाया दिल्ली चंडीगढ़ रूट पर लगाया गया है. धर्मबीर बस चलने के बाद पहले टिकट काटते हैं, इसके बाद पानी से भरे गिलास लेकर यात्रियों के पास जाते हैं. धर्मबीर का कहना है कि यात्रियों की सेवा करने से खुशी मिलती है. सुखबीर का कहना है कि एक दिन में करीब 250 लीटर पानी की खपत है. सुबह ही वे आरओ वाटर सप्लायर बस अड्डा पर पहुंच जाते है. पानी के कैंपर भरवाकर बस के अंदर रखवा लेते हैं. सुखबीर का कहना है कि गर्मी बढ़ रही है, इसके साथ ही बस में पानी की खपत भी बढ़ेगी. जरूरत के हिसाब से पानी के कैंपर भी बढ़ाए जाएंगे, ताकि बस में सवार कोई भी यात्री पानी की कमी महसूस नहीं करें.

धर्मबीर ने वर्ष 2017 में यात्रियों की सेवा करनी शुरू की थी. कोरोना संक्रमण फैलने पर यात्री भी पानी का गिलास लेने में संकोच करते थे, इसलिए सेवा बंद हो गई थी. अब कोरोना संक्रमण कम होने के बाद फिर से यात्रियों की सेवा शुरू कर दी है. सुखबीर बस में बुजुर्ग और अन्य प्रदेशों के लोगों को बेहतर सुविधा देते हैं. उन्हें पहले सीट दिलाते हैं. धर्मबीर के पिता जगबीर दलाल हरियाणा पुलिस से इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्त हैं.

Latest Tiger Update : सरिस्का टाइगर रिजर्व एसटी 2303 टाइगर से जुड़ी जानकारी, इतने दिन Tiger कहाँ रहा !

https://twitter.com/moolchandbjphry/status/1518492962237616129?t=pLuUra5jVKLIGC_WRjHK7Q&s=19

हरियाणा परिवहन विभाग गरीब का रथ है बस समय के साथ-साथ हमारे परिचालक एवं चालक सेवा करने में पीछे नहीं हटते। इस परिचालक का नाम सुखबीर सिंह है मैं इस काम की सरहाना करता हूँ ।

Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment