रेवाड़ी में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक,सौपी जिम्मेदारियां

By Sahab Ram
On: February 22, 2022 6:51 AM
Follow Us:

रेवाड़ी में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक,सौपी जिम्मेदारियां

हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण मीटिंग दिल्ली रोड स्थित माउंट लिट्रा स्कूल रेवाड़ी में प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव की अध्यक्षता में बुलाई गई. इस बैठक में एसोसिएशन के कोर ग्रुप सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जिला अध्यक्ष व ब्लॉक अध्यक्षों ने भाग लिया. प्रधान रामपाल यादव ने प्रस्ताव रखा कि संगठन को और अधिक प्रभावी करने के लिए संगठन में विस्तार की आवश्यकता है और विभिन्न पदों पर सदस्यों को जिम्मेदारियां देकर संगठन कार्यों को धार देने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को उठाने में हरियाणा प्रदेश में निजी विद्यालयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है .परंतु वर्तमान दौर में विभाग में सरकार द्वारा निजी विद्यालयों के खिलाफ उनके हितों के विरुद्ध जो कार्य किए जा रहे हैं संगठन इसका पुरजोर विरोध करेगा.

 

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

सभी सदस्यों से विचार विमर्श एवं मंथन करने के उपरांत जिला रेवाड़ी के जिला प्रधान पद के लिए आरपीएस स्कूल कोसली के संचालक भगवान यादव को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी दी गई. इससे पहले उनके पास संगठन में जिला महासचिव के पद का दायित्व था .काफी लंबे समय से प्रदेश कार्यकारिणी के साथ जुड़ कर भी निजी विद्यालयों के हितों के योगदान में वे महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे. साथ ही सी. आर भारतीय विद्या मंदिर बालावास जाट से चौधरी रणबीर सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई.

रेवाड़ी में हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की बैठक,सौपी जिम्मेदारियां

वहीं पूर्व राज्य प्रधान जवाहरलाल दूहन को एसोसिएशन का संरक्षक का दायित्व सौंपा गया है .कार्यकारिणी के विस्तार के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष रामपाल यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग निजी विद्यालयों को अस्थिर करने का जितना भी प्रयास करेगा .निजी विद्यालय उतने ही मजबूत होंगे और अपने दायित्व को और अधिक निष्ठा के साथ निभाएंगे.

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

एसोसिएशन शिक्षा विभाग के इस प्रयास को कभी सफल नहीं होने देगी और सरकार व विभाग की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध करेगी. एसोसिएशन के संरक्षक का दायित्व निभा रहे जवाहरलाल दूहन ने कहा कि निजी विद्यालय शिक्षा के प्रचार प्रसार में सरकार के साथ तालमेल बनाकर अपनी जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं. अतः सरकार को चाहिए कि निजी विद्यालय के रास्ते में आ रही समस्याओं का उनके साथ बैठकर निराकरण करें और निजी विद्यालयों के हितों का पूरा ख्याल करें.

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment