Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, घायलों की मदद करने पर मिलेंगे 25 हजार रुपये

By Sahab Ram
On: January 20, 2026 8:21 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा लोगों के हित में कई बड़े फैसले लिए जा रहे है। इसी कड़ी में सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सड़क पर किसी अनजान की सहायता करना जोखिम नहीं बल्कि सम्मान की वजह बनेगा।

रोड एक्सीडेंट में घायल लोगों की जान बचाने के लिए छात्रों को आगे आने का संदेश देते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत तहत राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रेम नगर में राह-वीर (नेक इंसान) योजना पर आधारित विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

इस कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया कि एक्सीडेंट के बाद का पहला 1 घंटा, यानी गोल्डन आवर, किसी की जिंदगी और मौत के बीच का फर्क तय करता है। इसी समय मानवता सबसे बड़ी भूमिका अदा करती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता DTO अंबाला सुशील कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025 में अधिसूचित राह-वीर योजना का उद्देश्य आम नागरिकों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान निडर होकर घायलों की सहायता के लिए प्रेरित करना है। योजना के तहत जिला स्तरीय समिति द्वारा मूल्यांकन के बाद प्रत्येक राह-वीर को 25 हजार रुपये का पुरस्कार और प्रशंसा पत्र दिया जाता है।

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment