Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए आई Good News, सोलर Pump पर मिल रही 75% सब्सिडी

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 4:38 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए आई Good News, सोलर Pump पर मिल रही 75% सब्सिडी

Haryana: हरियाणा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग की ओर से PM-KUSUM योजना के तहत किसानों को 75% सब्सिडी पर सोलर एनर्जी Pump लगाने का अवसर दिया जा रहा है। इच्छुक किसान आज से 29 दिसंबर 2025 तक सरकार के सरल पोर्टल पर Online आवेदन कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, योजना के तहत किसानों को 3 HP, 5 HP, 7.5 HP और 10 HP क्षमता के Solar Pump 12 अलग-अलग श्रेणियों में उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन किसानों ने पहले बिजली आधारित ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

जमा करवाएं आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं वेटिंग लिस्ट में शामिल पुराने आवेदकों को भी राहत दी गई है। यदि वे अपने Solar Pump की क्षमता या प्रकार बदलना चाहते हैं, तो वे पुरानी फैमिली ID के माध्यम से दोबारा आवेदन कर सकते हैं। ऐसे किसानों को नया चालान जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि उनका अंश पहले ही विभाग के पास जमा है।

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक, यदि तय समय सीमा में नया आवेदन नहीं किया गया और Pump आवंटित नहीं होता, तो जमा की गई राशि वापस कर दी जाएगी।

क्या-क्या होना चाहिए पास

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

मिली जानकारी के अनुसार, Online आवेदन के लिए किसानों के पास फैमिली ID, कृषि भूमि के रिकॉर्ड या जमाबंदी और यह प्रमाण पत्र होना जरूरी है कि आवेदक के नाम पर कोई बिजली आधारित Pump नहीं है। जानकारी के मुताबिक, किसानों को वर्चुअल अकाउंट नंबर के साथ चालान जारी किया जाएगा, जिसमें लाभार्थी को अपना हिस्सा NEFT या RTGS के माध्यम से जमा करवाना पड़ेगा।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment