हरियाणा के सीएम ने कहा की बेरोजगारी मुक्त होगा हरियाणा

By Sahab Ram
On: January 26, 2022 1:56 PM
Follow Us:

हरियाणा के सीएम ने कहा की बेरोजगारी मुक्त होगा हरियाणा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अंबाला शहर में पुलिस लाइन ग्राउंड में ध्वजारोहण किया. इस दौरान सीएम मनोहर लाल खट्टर ने राष्ट्रीय कवि रामधारी दिनकर की पंक्तियों को दोहराते हुए कहा कि “जिनकी चढ़ती हुई जवानी खोज रही अपनी क़ुर्बानी, जलन एक जिनकी अभिलाषा, मरण एक जिनका त्योहार नमन उन्हें मेरा शत बार.”

 

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

सीएम ने कहा की “मेरे लिए यह गौरव का विषय है कि मैं अंबाला की उस भूमि में ध्वजारोहण कर रहा हूं जहां से स्वतंत्रता संग्राम की चिंगारियां उठी थी. इसीलिए अंबाला में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदों को याद करते हुए विशाल शहीद स्मारक बनाए जा रहे है. जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण निछावर कर दिए उन सभी सुर वीरों को मेरा नमन है.”

हरियाणा के सीएम ने कहा की बेरोजगारी मुक्त होगा हरियाणा

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने आगे कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज बनाया जाए. बेटियों के लिए हर 20 किलोमीटर पर एक कॉलेज स्थापित हो. उद्योग स्थापित करने में आसानी हो इसके लिए क्लस्टर पर निर्माण किया जा रहा है. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि 75 वें गणतंत्र दिवस तक प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश को बेरोजगार मुक्त बनाया जाए.

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से 345 सुरवीरों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने का काम किया गया है. आजादी के 75 में अमृत महोत्सव पर स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को सम्मानित करने का प्रदेश सरकार काम करेगी. मौजूदा वक्त में प्रदेश में 17 नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए जा रहे हैं. जिनके  निर्माण के साथ ही हर जिले को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाएगा.

 

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment