हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन ने 10वीं-12वीं के छात्रों का इस दिन रिजल्ट जारी होने के दिए संकेत

By Sahab Ram
On: April 25, 2022 1:42 PM
Follow Us:

हरियाणा बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि 12वीं कक्षा की निरस्त परीक्षा 28 अप्रैल को दोबारा कराई जाएगी. HBSE अध्यक्ष डॉ जगबीर सिंह, निरीक्षण दस्तां प्रभारी कृष्ण कुमार, सदस्य सुरेश वर्मा ने शनिवार को सरसौद बिचपड़ी परीक्षा केंद्र और बरवाला के परीक्षा केंद्र जाहजपुल का दौरा किया. इस दौरान पाया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराई जा रही है. जब बोर्ड के अध्यक्ष से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि परीक्षाएं 30 मार्च से शुरू हुई थीं और परीक्षा 27 अप्रैल को समाप्त हो रही है.

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

रद्द 12वीं की परीक्षा 28 अप्रैल को कराने का निर्णय लिया गया है. 28 अप्रैल से प्रदेश के 109 केंद्रों पर मूल्यांकन का काम शुरू किया जाएगा. कक्षा 10वीं के लिए 70 और कक्षा 12वीं के लिए 39 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने बताया कि जून के दूसरे सप्ताह तक परिणाम घोषित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा. इसको लेकर शिक्षा विभाग पूरी तैयारियों में जुटा है. उन्होंने कहा कि इस बार नकल मुक्त परीक्षा कराने पर जोर दिया गया, जिसका असर भी दिख रहा है. इस बार नकल का कम ही मामला सामने आया है.

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment