haryana assembly budget session 2023 : रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने सरकार पर लगाया भेदभाव (Discrimination) का आरोप

By Sahab Ram
On: February 22, 2023 6:45 PM
Follow Us:

चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश में महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। वर्ष 2015 में करीबन एक हजार महिला अपराध के मामले सामने आयें थे लेकिन वर्ष 2022 के आंकड़ों के मुताबिक 2 हजार मामले महिलाओं से दुष्कर्म के सामने आयें है.

प्रदेश में बढ़ रहा अपराध विधायक

रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश में प्रतिदिन 25 जघन्य अपराध में हो रहे हैं जिनमें 7 बलात्कार और 2 हत्या प्रतिदिन हो रही हैं। उसके बावजूद सरकार सुशासन की झूठी वाहवाही लूट रही है और यह कहते हुए जरा सी नही हिजक रही कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग की बहुत सी वारदातें सामने आती हैं लेकिन दुर्भागय है कि प्रदेश में मॉब लिंचिंग के लिए कोई कानून ही नही बनाया है।

दक्षिण हरियाणा के साथ किया जा रहा भेदभाव विधायक 

विधायक चिरंजीव राव ने सदन में कहा रेवाडी की इंदिरा गांधी युनिवर्सिटी की ओर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। पिछले 8 साल में एक ईंट तक युनिवर्सिटी में नहीं लगी है। वहीं माजरा श्योराज में बनने वाले मेडिकल कॉलेज पर सरकार ने अब तक क्या कदम उठाएं हैं उस पर कोई भी बोलने का तैयार नहीं है। जबकि कई जिलों में मेडिकल कॉलेज बना दिए गए हैं . इस तरह से भाजपा सरकार दक्षिणी हरियाणा के साथ भेदभाव (Discrimination) कर रही है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री
सैनिक स्कूल में नहीं है कोई सुविधा

राव ने कहा पिछले दिनों उन्होंने खोरी पाली गोठडा में सैनिक स्कूल का दौरा किया जहां पता चला कि हमारी बेटियों के लिए हॉस्टल तक वहां नही है।  रेवाडी शहर से 11 साल बाद सैनिक स्कूल को खोरी पाली गोठडा शिफ्ट कर दिया लेकिन वहां सुविधा के नाम पर अभी कुछ भी नही है, न कोई स्पोर्ट्स की सुविधा है, होर्स राईडिंग नहीं है, ओडिटोरियम नहीं है।

मसानी बैराज पर पर्यटक स्थल बनाने का सपना भी निकला झूठा

रेवाड़ी के मसानी बराज को पर्यटन स्थन बनाने की घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी। लेकिन धारूहेडा, बावल और भिवाडी का सारा केमिकल युक्त पानी वहां डाला जा रहा है। रेवाड़ी में जाम की समस्या बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वो परिवहन मंत्री जी से हर बार पूछते है कि बस स्टैंड कब तैयार होगा लेकिन उनके पास कोई जवाब नही है।

गुरुग्राम से मेट्रो का नहीं हुआ विस्तार

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

चिरंजीव राव ने कहा विश्व के मानचित्र पर अपनी पहचान रखने वाले गुरूग्राम में पिछले 8 वर्ष में मेट्रो का एंक ईंच भी विस्तार मौजूदा सरकार ने नही किया है। गुरूग्राम के भांगरोला में बनने वाली युनिवर्सिटी की आज तक बिल्डिंग तैयार नही हुई है। कासन, सहरावन इत्यादि गांवों की 1810 एकड जमीन का मुआवजा मात्र 2 करोड 77 लाख रूपये दिया जा रहा है जबकि ग्रामीण जमीन देने का तैयार ही नही है फिर यदि सरकार जमीन ले तो 9 करोड रूपये उनको प्रति किले के हिसाब से दिया जाए।

रोजगार देने में सरकार फ़ैल चिरंजीव राव

विधायक चिरंजीव राव ने कहा प्रदेश में बेरोजगारी ने एक विकराल रूप धारण कर लिया है और सरकार सिर्फ लीपापोती करने में लगी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम खोलकर भष्ट्राचार का अड्डा बना लिया है, इसमें भी सरकार अस्थाई नौकरी देने की बात करती है जिसमें जमकर भाई भतीजावाद चल रहा है। चिरंजीव राव ने कहा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जी ने कहा था 75 प्रतिशत आरक्षण स्थानिय युवाओं को देगें लेकिन वो वायदा भी ठंडे बस्ते में डाल दिया है।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now