Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा का नूंह (Nuh) जिला अब रेल नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र सरकार ने लगभग 50 साल पुरानी मांग को मंजूरी दे दी है। नई रेलवे लाइन बनने से न केवल Nuh बल्कि आसपास के कई इलाकों को भी सीधा रेल कनेक्शन मिलेगा, जिससे यात्रा, व्यापार और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
सात नए रेलवे स्टेशन
मिली जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित नई रेल लाइन की कुल लंबाई 104 KM होगी और इसके तहत सात नए रेलवे स्टेशन बनाए जाएंगे। रेल मंत्रालय ने बताया कि इस परियोजना को अगले तीन वर्षों, यानी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रेल कॉरिडोर हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान के विकास में भी अहम भूमिका निभाएगा। Haryana New Railway Line
कनेक्टिविटी
जानकारी के मुताबिक, मेवात क्षेत्र, जिसे 2005 में Gurugram से अलग कर Nuh जिला बनाया गया था, अब तक रेलवे नेटवर्क से पूरी तरह जुड़ नहीं सका था। रेल सुविधा के अभाव में यहां के लोगों को रोजगार, आवाजाही और उद्योगों के विकास में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब नई रेल लाइन से Nuh की कनेक्टिविटी सुधरेगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी आएगी। New Railway Line
मिली जानकारी के अनुसार, यह परियोजना PM जन विकास कार्यक्रम के तहत शुरू की जा रही है, जिसका लक्ष्य देश के 115 अति पिछड़े जिलों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। Nuh भी इन्हीं जिलों में शामिल है। Haryana New Railway Line
1971 से मांग
जानकारी के मुताबिक, दिलचस्प बात यह है कि इस रेल लाइन की मांग पहली बार 1971 में संसद में Gurugram के तत्कालीन सांसद चौधरी तैयब हुसैन द्वारा उठाई गई थी। इसके बाद समय-समय पर इस मांग को दोहराया जाता रहा। New Railway Line
मिली जानकारी के अनुसार, हाल के वर्षों में भिवानी–महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह और Gurugram के सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के समक्ष इस मांग को मजबूती से रखा। अब मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना Nuh और आसपास के क्षेत्रों के लिए विकास का नया अध्याय साबित होगी। Haryana New Railway Line
कुल लागत
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से सोहना, Nuh, फिरोजपुर झिरका होते हुए अलवर तक बनने वाली इस नई रेल लाइन की कुल लागत 2,500 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके पूरा होने पर Nuh जिला पहली बार देश के प्रमुख रेल मार्गों से सीधा जुड़ेगा और इस क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।






