Haryana: हरियाणा के इस जिले में नए साल पर 5400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, इन कामों पर रहेगी सख्ती

By Sahab Ram
On: December 30, 2025 7:56 PM
Follow Us:
Haryana: हरियाणा के इस जिले में नए साल पर 5400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, इन कामों पर रहेगी सख्ती

गुरुग्राम:▪️नव वर्ष–2026 के आगमन की पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से श्री गौरव राजपुरोहित IPS, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) गुरुग्राम तथा श्री विकास कौशिक HPS, सहायक पुलिस आयुक्त (डीएलएफ) गुरुग्राम की अध्यक्षता में पुलिस थाना सैक्टर–29, गुरुग्राम में पब, बार, क्लब, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई।

▪️बैठक में नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, ड्रिंक एंड ड्राइव की रोकथाम, आपात सेवाओं की उपलब्धता एवं संचालकों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।

▪️करीब 5400 पुलिसकर्मियों की तैनाती: नववर्ष के जश्न के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने, असामाजिक व शरारती तत्वों पर नियंत्रण रखने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान जिलेभर में करीब 5400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तैनात रहेंगे। वर्दीधारी पुलिस के साथ-साथ सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी भी संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगे, जो संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखेंगे।

▪️व्यापक नाकाबंदी एवं चेकिंग: अपराधों की रोकथाम एवं संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी के लिए प्रमुख स्थानों पर नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग की व्यवस्था की गई है। प्रमुख नाकों में लेजर वैली सेक्टर-29 पार्किंग, लेजर वैली मार्केट पार्किंग, होटल वेस्टिन के सामने पार्किंग, साइबर हब पार्किंग, KOD के सामने व पीछे की पार्किंग, उबर ऑफिस सेक्टर-29 के सामने पार्किंग, हुड्डा जिमखाना पार्किंग, मचान पार्किंग, हुड्डा ग्राउंड पार्किंग तथा सेक्टर-29 टैक्सी पार्किंग शामिल हैं।

Haryana: हरियाणा के सिरसा में नहर में गिरी कार, ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टला

▪️ड्रिंक एंड ड्राईव पर सख्त कार्यवाही: शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलेभर में विशेष अल्कोहल चेकिंग नाके लगाए गए हैं। नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

▪️BNSS की धारा 168 के तहत नोटिस जारी: गुरुग्राम पुलिस द्वारा सभी पब, बार, क्लब, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालकों को BNSS की धारा 168 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि:

नशे की हालत में किसी भी व्यक्ति को वाहन चलाने की अनुमति न दी जाए।

ऐसे व्यक्तियों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाने की जिम्मेदारी संबंधित संचालक की होगी।

Haryana: हरियाणा में बिजली चोरी जांचने पहुंची टीम से मारपीट, 3 नामजद सहित कई पर केस दर्ज

निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित संचालकों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

▪️आपात सेवाएं रहेंगी अलर्ट: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए काउंटर असॉल्ट टीमें, बम डिस्पोजल स्क्वॉड, एंबुलेंस एवं फायर ब्रिगेड की विशेष टीमें भी तैनात की गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

▪️जनता से अपील: गुरुग्राम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नववर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं कानून के दायरे में रहकर मनाएं। हुड़दंग, असामाजिक गतिविधियों या शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस जनता की सेवा एवं सुरक्षा के लिए सदैव [24×7] तत्पर है।

Court Bharti: हरियाणा की इस कोर्ट में निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment