Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में ड्रिंक एंड ड्राइव पर अंकुश लगाने के लिए लगाए गए नाके के पास ही पुलिस के एक ASI ने MLA मुकेश शर्मा के काफिले की पायलट स्कॉर्पियो गाड़ी को टक्कर मार दी। जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो से पिछली गाड़ी में MLA मुकेश शर्मा खुद मौजूद थे। इस हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी का चालक घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोप है कि ASI नशे में था और तेज रफ्तार में अपनी वेन्यू कार को दौड़ा रहा था। उसके साथ तीन अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। पायलट गाड़ी में चार सिक्योरिटी अफसर सवार थे। वेन्यू कार की टक्कर से स्कॉर्पियो चालक घायल हो गया। गाड़ी को भी काफी नुकसान पहुंचा। इसका वीडियो भी सामने आया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, यह भी आरोप है कि पायलट गाड़ी के पुलिसकर्मियों ने जब इसका विरोध किया तो ASI और उसके साथी पुलिस कर्मियों ने उसके साथ नोकझोंक की। बात हाथापाई तक भी पहुंच गई। इसके बाद MLA अपनी गाड़ी से बाहर निकले और पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसकी सूचना पर पहुंचे नाका इंचार्ज ने किसी तरह मामले को शांत किया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में नाका प्रभारी ने आरोपी ASI सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ नए साल 2026 के पहले ही दिन वाहन चलाने, लापरवाही से ड्राइविंग करने और दुर्घटना करने की FIR दर्ज कराई है। इसके साथ ही ASI सहित चारों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड भी कर दिया गया है। उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, खास बात ये है कि आरोपी ASI की कार पर अगली नंबर प्लेट नहीं मिली और पिछली नंबर प्लेट के अक्षर मिसिंग है। यह स्थिति तब है जब शहर में नंबर प्लेट टेम्परिंग पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। जहां एक्सीडेंट हुआ, वह शहर का एक बड़ा व्यस्त जंक्शन है, जिससे एक बड़ा हादसा भी हो सकता था।






