Growing population: रेवाड़ी पहुँचे दुष्यंत चौटाला का बयान, बढ़ती जनसंख्या गंभीर विषय

By Sahab Ram
On: April 22, 2023 7:23 PM
Follow Us:

Growing population: रेवाड़ी पहुंचे हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या को लेकर चिंता जताई। उन्होने कहा कि आज भारत सबसे युवा देशों में है। लेकिन हमेशा तो शायद नहीं रहेगा। इसलिए अगर जनसंख्या पर कंट्रोल नहीं किया गया तो आने वाले समय में चाइना की तरह हमारे देश का भी इंफास्टेक्चर बिगड़ना शुरू हो जाएगा।

जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सतपाल मालिक मामले पर बयान

दुष्यंत चौटाला ने जम्मू कश्मीर के पूर्व गवर्नर सतपाल मालिक मामले पर कहा कि उन्हे सीबीआई ने केवल जांच के लिए बुलाया है। ताकि पता लगाया जा सकें कि उस वक्त क्या हुआ था। इससे ज्यादा ये कोई मामला नहीं है।

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

growing population

हरियाणा की फैमली को किया है ट्रेस

साथ ही रेवाड़ी पहुँचे दुष्यंत चौटाला ने सुडान में फंसे भारतीयों को लेकर कहा कि भारत सरकार उन्हे अपने देश लाने के लिए लगी हुई है।  जो हरियाणा की फैमली है उसे भी ट्रेस कर लिया गया है। लेकिन लाने की व्यवस्था लिमिटिड है इसलिए थोड़ा वक्त लग रहा है।

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

45 लाख मीट्रिक टन गेंहू सरकार खरीद चुकी

बता दें कि अनाज मंडियों में भी उठान की समस्या बनी हुई है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि रविवार शाम तक 75 फीसदी गेंहू का उठान करके गोदाम तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि अबतक 45 लाख मीट्रिक टन गेंहू सरकार खरीद चुकी है। जिसमें से 42 फीसदी गेंहू का उठान हो चुका है।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now