हरियाणा में जल्द ही निकलेगी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां

By Sahab Ram
On: February 9, 2022 8:15 AM
Follow Us:

हरियाणा में जल्द ही निकलेगी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा बहुत से पदों पर भर्ती को रद्द कर दिया गया और भर्ती वापस ले ली गई. तथा घोषणा की गई कि अब यह सभी भर्तियां कॉमन एंट्रेंस टेस्ट अथवा सीईटी (CET) के जरिए की जाएंगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की तरफ से एक बयान आया है जिसके अनुसार प्रदेश में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर जल्द ही इस भर्तियां की जाएंगी.

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

 

सभी विभागों से 11 फरवरी तक पदों की आवश्यकता अनुसार मांग भी प्रस्तुत करने को कहा गया है. पदों की डिमांड आने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को सूचित कर दिया जाएगा और भर्तियों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा. इसके साथ ही कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (common entrance test) के लिए पोर्टल भी खोला जाएगा.

Rewari में पहली बार Bagless School की शुरुआत

हरियाणा में जल्द ही निकलेगी ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियां

एचएसएससी (HSSC) के पोर्टल पर अभी तक आठ लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं. यह प्रक्रिया पूरा होते ही जल्द ही टेस्ट आयोजित करवाया जाएगा तथा भर्तियों की पूर्ति की जाएगी. आपको बता दें कि ग्रुप डी के लिए एक टेस्ट आयोजित होगा जबकि ग्रुप सी की भर्ती के लिए दो परीक्षाएं आयोजित करवाए जाएंगी. मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर जल्द ही भर्तियां की जाएंगी.

अभिभावक कैसे करें सही स्कूल का चयन ! JRM International School

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment