दादा ने जायदाद के चक्कर ने अपनी ही पोती और पुत्रवधु और भाई पर किया कस्सी से हमला

By Sahab Ram
On: April 11, 2022 8:40 AM
Follow Us:

पुलिस को दी शिकायत में गांव धवाना निवासी किरण देवी ने बताया कि उससे ससुर सूबेसिंह तीन भाई है। जिसमें हरीसिंह उनका बड़ा भाई और हजारीलाल सबसे छोटा है। उनके बड़े ससुर हरीसिंह के कोई संतान नहीं है। उन्होंने उसके 14 साल के बेटे को 2 साल पहले गोद लिया था। पीड़िता ने बताया कि उनके पति ने अपने ताऊ हरीसिंह के हिस्से में ही अपना नया मकान बनाया हुआ है जिसमें वह अपने परिवार के साथ आधे हिस्से में रहती है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

पीड़िता ने बताया कि रात को वह अपनी बेटी अंशू, बेटे भविष्य के साथ मकान में सोई हुई थी। जबकि उनका बड़ा ससुर हरीसिंह मकान की लॉबी में सोए हुए थे। रविवार सुबह करीब डेढ़ बजे घर में किसी व्यक्ति के कूदने की आवाज आई तो उसकी आंख खुल गई। इसके बाद देखा कि उनका ससुर सूबेसिंह कस्सी लेकर उनकी बेटी पर हमला कर रहा है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

बच्ची के शोर मचाने पर जब वह दरवाजा खोलने लगी तो उस पर भी हमला कर दिया। किसी तरह गेट खोलने के बाद वह बच्चों को लेकर बाहर भागी तभी उसके ससुर ने उसके बड़े ससूर हरीसिंह पर भी हमला कर दिया। घटना के समय उसके पति खेत में चारा भरने के लिए गए थे और पड़ोसियों के जरिए पुलिस के साथ उनको सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment