फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने के लिए पुलिस ने जारी की एडवायजरी

By Sahab Ram
On: October 20, 2020 2:36 PM
Follow Us:

फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने के लिए पुलिस ने जारी की एडवायजरी

कोरोना काल में पुलिस के सामने आया है की साइबर अपराधियों ने साइबर ठगी का तरीका बदल लिया है ..और अब साइबर ठग राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम से जारी योजनाओं से सबंधित फर्जी वेबसाईट बनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे है . ऐसे में साइबर ठगों से बचने का केवल एक ही तरीका है की हम सभी सावधान हो जाएँ ..और हमें कैसे सावधान रहना है उसके लिए पुलिस बार –बार एडवायजरी जारी कर रही है . कुछ दिन पहले व्हाट्सएप मोबाइल एप को लेकर लोगों को एडवयाजरी जारी की गई थी . की वो कैसे सावधान रहें और अब फर्जी वेबसाइट्स से सावधान रहने के लिए एड्वायजरी जारी की गई है .

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

आपको बता दें की जितनी भी सरकार की योजनायें चल रही है उससे सबंधित योजनाओं का लाभ देने के लिए फर्जी वेबसाईट साइबर ठगों ने बनाई हुई है ..साइबर ठग कोरोना पीड़ितों को लाभ देने सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने का प्रलोभन लोगों को देते है और फिर फर्जी वेबसाइट्स पर क्लिक करने या फिर व्हाट्सएप पर कोई लिंक भेजकर उसे ओपन करने की कहते है ..जिससे आपका मोबाइल हैक हो सकता है और आपकी गुप्त जानकारियों को साइबर ठग आसानी से हांसिल कर सकते है .. ऐसे में जरुरी है की सोशल मीडिया के किसी भी माध्यम से आने वाले लिंक को ओपन ना करें , लुभावने ऑफ़र के झांसे में ना आये.   और किसी भी साइट्स पर जानकारी देने से पहले स्वयं उसकी सत्यता को जान लें …

अब सवाल ये की कैसे सत्यता जाने …सरकार की योजना से सबंधित वेबसाईट के लास्ट में gov.in, या nic.in  मिलेगा , जिस वेबसाईट पर gov.in, या  nic.in  मिलेगा वही  सरकार की सत्यापित साइट है .

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

अगर किसी के साथ कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी होती है ..तो वो  www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकतें है .

बहराल तकनिकी के इस युग में हमें और ज्यादा सतर्क होने के जरूरत है ..किसी भी साइट्स को खोलने से पहले , या किसी मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड करने से पहले उसके बारे में जानना जरुरी है .. और किसी भी अंजान व्यक्ति के फोन कॉल करने पर उसके झांसे में ना आये .

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment