Loan: महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार दे रही 3 लाख रूपए तक की ऋण सुविधा

By Sahab Ram
On: April 3, 2023 4:27 PM
Follow Us:

Loan: हरियाणा सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से राज्य की विधवा, तलाकशुदा तथा क़ानूनी रूप से अलग हुई महिलाओ को बैंकों के माध्यम से अपना स्वयं का व्यवसाय करने के लिए 3 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

हरियाणा कि स्थायी निवासी को ही मिलेगी Loan की सुविधा

डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा अनुदान के रूप में अदा करके की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50000 रु व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी, महिला कि आयु 18 से 60 वर्ष के बीच हो, महिला की वार्षिक आमदनी 3 लाख रु से ज्यादा ना हो तथा वह हरियाणा कि स्थायी निवासी हो।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

यहाँ करें संपर्क

उन्होंने बताया कि इस स्कीम में मसाला यूनिट, डोना बनाना, रेडीमेड गारमेंट्स, ब्यूटी पार्लर, ऑटो रिक्शा इत्यादि शामिल है। उन्होंने बताया कि इच्छुक महिलाएं आवेदन करने के लिए व फार्म प्राप्त करने के लिए हरियाणा महिला विकास निगम, पता सती कालोनी, गली नं-3, नाई वाली चौक, रेवाड़ी कार्यालय या दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकती हैं।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now