खुशखबरी : सस्ता होने जा रहा है रेलवे का सफर, 8 प्रतिशत तक कम हो जाएगा 3AC का किराया

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 1:08 PM
Follow Us:

खुशखबरी : सस्ता होने जा रहा है रेलवे का सफर, 8 प्रतिशत तक कम हो जाएगा 3AC का किराया

रेलवे बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि देशभर में चलने वाली मेल-एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेन में इकॉनोमी एसी 3 कोच लगाए जांएगे। यह कोच स्लीपर के स्थान पर लगेंगे। ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या कम करने का फैसला किया गया है। उन्होंने बताया कि इकॉनोमी एसी 3 में बच्चों के किराए की दर, सभी प्रकार की रियायत, टिकट रद करने व रिफंड करने के नियम सामान्य एसी 3 के अनुसार लागू होंगे। उन्होंने बताया कि प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस (टे्रन नंबर 02403) में इकॉनोमी एसी 3 की बुकिंग शनिवर से शुरू हो गई है। विभिन्न जोनल रेलवे को अब तक 50 इकॉनोमी एसी 3 कोच भेजे जा चुके हैं।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

उन्होंने बताया कि इकॉनोमी एसी 3 में 83 बर्थ हैं, जबकि सामान्य एसी 3 में 72 बर्थ होती हैं। यानी एक कोच में 11 अतिरिक्त बर्थ होंगी। इसी अनुपात में रेलवे ने इकॉनोमी एसी 3 का किराया आठ फीसदी कम रखा है। इन कोचों को दिव्यांगों के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। इसमें मोबाइल फोन चार्जिंग की सुविधा, मैग्जीन होल्डर्स, फायर सेफ्टी की आधुनिक व्यवस्था की गई है। ऊपर की बर्थ पर चढ़ने की आरामदेय सीढ़ियां बनाई गई है।

अधिकारियों ने कहा कि नए कोचों का किराया मौजूदा स्लीपर क्लास की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के आधार मूल्य का 2.4 गुना है। ऐसे 50 कोच अलग-अलग जोनल रेलवे को दिए गए हैं। उन्होंने कहा, “अब, चूंकि किराया तय हो गया है, इन डिब्बों को मौजूदा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में जोड़ा जाएगा। जो ट्रेनें अधिकतम लंबाई के साथ चल रही हैं, उनमें ये कोच स्लीपर क्लास के डिब्बों की जगह लेंगे।”

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

उन्होंने बताया कि 300 किलोमीटर तक का बेस फेयर 440 रुपये होगा जो दूरी के हिसाब से सबसे कम है, जबकि 4,951 से 5,000 किलोमीटर के लिए अधिकतम बेस फेयर 3,065 रुपये है।  रेलवे ने पहले दावा किया था कि वातानुकूलित थ्री-टियर इकोनॉमी कोचों को गेमचेंजर के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि वे सबसे सस्ती कीमत पर बेहतरीन एसी यात्रा की पेशकश करेंगे। नियमित 3AC कोचों में दो साइड बर्थ होते हैं, जिन्हें नए कोचों में बढ़ाकर तीन कर दिया जाएगा। रेलवे की योजना के मुताबिक, इस वित्त वर्ष तक या तो इस साल या अगले साल की शुरुआत में करीब 806 नए डिब्बे तैयार किए जाने हैं।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment