रेवाड़ी: बिजली कनेक्शन को पीपीपी आईडी से करवाएं लिंक, जानें घर बैठे कैसे करें लिंक

By Sahab Ram
On: January 31, 2023 5:07 PM
Follow Us:

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र से लिंक किया जाएगा। प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने बताया कि सरकार की योजनाओं के अनुसार बिजली निगम के उपभोक्ताओं को उनके परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक किया जाना है। उन्होंने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के तहत आने वाले 4039322 बिजली कनेक्शन उपभोक्ताओं की परिवार पहचान पत्र से मैपिंग की जाएगी।

सर्किल अनुसार पीपीपी लिंक की स्थिति :

सरकार के पीपीपी पोर्टल के डैशबोर्ड पर रियल टाइम के अनुसार भिवानी सर्कल के 482673 उपभोक्ताओं में से 325487, फरीदाबाद सर्कल के 526214 उपभोक्ताओं में से 292017, फतेहाबाद सर्कल के 357899 उपभोक्ताओं में से 244674, गुरुग्राम 1 सर्किल के 313158 उपभोक्ताओं में से 157167, गुरुग्राम 2 सर्किल के 240365 उपभोक्ताओं में से 123682, हिसार सर्कल के 480804 उपभोक्ताओं में से 295106, जींद सर्कल के 324732 उपभोक्ताओं में से 243763, नारनौल सर्कल के 239138 उपभोक्ताओं में से 173343, पलवल सर्कल के 410862 उपभोक्ताओं में से 328068 तथा सिरसा सर्किल के 392676 उपभोक्ताओं में से 239419 को पीपीपी से लिंक किया जा चुका है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

प्रबंध निदेशक ने सभी ऑपरेशन सर्कल के अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए कि इस कार्य में तेजी लाएं और प्रतिदिन रियल टाइम ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट हो। प्रत्येक ऑपरेशन सर्कल, डिवीजन और सब डिवीजन के अधिकारी अपने एरिया के तहत आने वाले नए व पुराने सभी बिजली उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र के साथ लिंक करवाएं। बिजली उपभोक्ताओं को परिवार पहचान पत्र से लिंक करने के लिए व्यापक स्तर पर अधिकारियों की दिशा निर्देश दिए गए हैं। एनआईसी की टीम भी बैकएंड पर इस कार्य को तेजी से करेगी।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता स्वयं भी

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

epayment.dhbvn.org.in/updateKYC.aspx लिंक के माध्यम से अपनी केवाईसी अपडेट कर सकते हैं। बिजली निगम अपने उपभोक्ताओं को सरकार की योजनाओं के लाभ देने और बेहतर बिजली आपूर्ति करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसीलिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा उपभोक्ताओं के खाते को परिवार पहचान पत्र को लिंक किया जा रहा है।

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now