Free WiFi: 6100 रेलवे स्टेशनों को किया गया फ्री हाई स्पीड WiFi इंटरनेट से लैस,यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा

By Sahab Ram
On: March 23, 2022 11:59 AM
Follow Us:

देश के 6100 रेलवे स्टेशनों  पर हाई स्पीड फ्री वाई-फाई इंटरनेट (WiFi Internet) सुविधा शुरू कर दी गई है. वाई-फाई कॅवरेज वाले 6100 स्टेशनों का महत्वपूर्ण लक्ष्य आज उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के उबरनी रेलवे स्टेशन (रायबरेली जिला, उत्तर प्रदेश) पर वाई-फाई सुविधा चालू किए जाने से प्राप्त हुआ है. इसके साथ, अब हम लगभग शत-प्रतिशत लक्ष्य कवरेज (हॉल्ट स्टेशनों को छोड़कर) के करीब हैं और इसे पूरा करने में कुछ ही स्टेशन बचे हैं. इस उल्लेखनीय डिजिटल इंडिया (Digital India) पहल को क्रियान्वित करने का उत्तरदायित्व रेलवे के मिनी रत्न पीएसयू रेलटेलको सौंपा गया है. कोविड महामारी के कठिन समय में भी अथक और निरंतर कार्य करते हुए, रेलटेल रेलवायरके ब्रांड के नाम से जो कि रेलटेल की खुदरा ब्रॉडबैंड सेवा है, के अंतर्गत अत्याधुनिक सार्वजनिक वाई-फाई उपलब्ध करा रही है.

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं रेलवे स्टेशन को मिला ज्यादा फायदा

इस परियोजना का मुख्य आकर्षण यह है कि इन 6100 रेलवे स्टेशनों में से 5000 से अधिक स्टेशन ग्रामीण क्षेत्रों में हैं, जिनमें देशभर के कई दूर-दराज के स्टेशनों जैसे पूर्वोत्तर क्षेत्र के कई स्टेशनों और कश्मीर घाटी के सभी 15 स्टेशनों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध हुई है. वाई-फाई तक पहुंच न केवल समुदायों को जोड़ती है बल्कि इनोवेशन और विकास के अवसरों की दुनिया भी उपलब्ध कराती है. भारत में शहरी और ग्रामीण भारत के बीच एक गहरा डिजिटल विभाजन है. स्टेशनों पर रेलवायर वाई-फाई असंबद्ध को जोड़ने में मदद कर रहा है क्योंकि ग्रामीण भारत में इस सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क के अंतर्गत आने वाले अधिकांश स्टेशन कम कनेक्टिविटी के क्षेत्रों में स्थित हैं.

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

फ्री वाई-फाई से क्या-क्या सुविधाएँ मिलेगी

2015 के रेल बजट में परिकल्पित, स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने वाली परियोजना दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क में से एक है और इसका उद्देश्य रेलवे प्लेटफॉर्म को डिजिटल समावेशन के लिए एक प्लेटफॉर्म में परिवर्तित करना है.

रेलवे स्टेशन ऐसे स्थान हैं जहां समाज के हर वर्ग के लोगों का आवागमन होता है. आधुनिकीकरण की तेज गति और स्मार्ट फोन के उपयोग में कई गुना वृद्धि ने डिजिटल इंडियाक्रांति की शुरुआत कर दी है. स्टेशनों पर आने-जाने लोग इस सुविधा का उपयोग हाई डेफिनिशन (HD) वीडियो स्ट्रीमिंग, फिल्म, गाने, गेम डाउनलोड करने और ऑनलाइन अपने कार्यालय के कार्य को करने के लिए करते हैं. इंटरनेट तक सीमित पहुंच वाले दूरस्थ स्थानों के छात्र, विशेष रूप से कॉम्पिटिटिव परीक्षाओ के उम्मीदवार, अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए स्टेशन वाई-फाई सुविधाओं का उपयोग करते हैं. यात्री इस सुविधा का उपयोग अपने निजी उपकरणों पर मनोरंजन का लाभ उठाने के लिए भी कर रहे हैं.

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment