सरकार ने बेटियों को मुहैया कराई निशुल्क बस सेवा

By Sahab Ram
On: February 16, 2022 11:20 AM
Follow Us:

सरकार ने बेटियों को मुहैया कराई निशुल्क बस सेवा

हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन की बसों के माध्यम से अपने घर से दूर शिक्षा प्राप्त कर रही बेटियों के लिए स्पेशल बसों का नि:शुल्क संचालन करने की व्यवस्था करते हुए बेटियों को शिक्षित करने की प्रभावी अलख जगाई है। यह जानकारी डीसी यशेंद्र सिंह ने दी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के नागरिकों की भलाई के लिए कृतसंकल्प है और सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्मय से सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से भी प्रदेश के लोगों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। बस पास से लेकर वरिष्ठ नागरिक और शिक्षा प्राप्त करने वाली बेटियों को भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है।

सरकार ने बेटियों को मुहैया कराई निशुल्क बस सेवा
डीसी ने हरियाणा राज्य परिवहन की योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। शिक्षा ग्रहण कर रही बेटियों के लिए नि:शुल्क बस सुविधा के तहत स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। जिला में विभिन्न रूटों पर बसों को विशेष तौर पर पढ़ने वाली लड़कियों के लिए संचालित किया जा रहा है। साथ ही हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को आधा किराया ही देना होता है। दिव्यांगजनों व उनके सहायकों और कैंसर पीड़ितों के लिए बस में यात्रा की नि:शुल्क सुविधा दी जा रही है। दैनिक यात्रियों को भी हरियाणा रोडवेज की बसों में बस पास की सुविधा दी जा रही है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment