हड़ताल पर है हरियाणा के साढ़े 4 हजार सफाईकर्मी : पहले किए गए फैसले लागू नहीं कर रही राज्य सरकार

By Sahab Ram
On: August 27, 2021 9:38 AM
Follow Us:

हड़ताल पर है हरियाणा के साढ़े 4 हजार सफाईकर्मी : पहले किए गए फैसले लागू नहीं कर रही राज्य सरकार

हरियाणा नगर पालिका, परिषद और निगमों में काम करने वाले सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार पहले किए गए फैसले लागू नहीं कर रही, इसके चलते कर्मचारी बेहद नाराज हैं। कर्मचारियों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़, झज्जर व बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों ने शहरभर में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बहादुरगढ़ में कर्मचारी नेता राजपाल का कहना है कि सरकार पहले किए गए फैसलों को लागू नहीं कर रही है। यूनियन कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और ठेका प्रथा बंद करने की मांग पिछले काफी समय से करती आ रही है।

इतना ही नहीं रिस्क अलाउंस और अन्य मांगों को लेकर भी धरना प्रदर्शन जारी है। सरकार से सभी मांगों पर सहमति भी बन चुकी है। लेकिन सरकार के अधिकारी लिखित में आदेश जारी नहीं कर रहे हैं, इसकी वजह से कर्मचारियों में काफी रोष है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

मांगों को सफाई कर्मचारी पिछले तीन दिनों से क्रमिक अनशन भी कर रहे हैं, जिनमें रोजाना 8 से 10 कर्मचारी एक दिन के लिए भूख हड़ताल भी कर रहे हैं। शुक्रवार को सफाई कर्मचारियों ने एक दिन की हड़ताल के साथ जोरदार प्रदर्शन भी किया। रेवाड़ी में नगर परिषद के गेट पर सैकड़ों कर्मचारी सुबह ही एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment