विदेशी नागरिकों को अब एफआरओ कार्यालय आने की जरूरत नहीं, ऑनलाइन दर्ज करनी होगी जानकारी

By Sahab Ram
On: April 22, 2022 12:13 PM
Follow Us:

भारत सरकार ने देश में भ्रमण और नौकरी के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों को अपने से संबंधित जानकारी दर्ज करने के लिए कार्यालय आने की जरूरत को समाप्त करने के लिए एप लांच किया है। Su-SWAGATAM (Visit India) नाम से लांच किए गए इस मोबाइल एप के माध्यम से भारत भ्रमण के लिए आने वाले विदेशी नागरिकों को भ्रमण शुरू करने से लेकर अपनी वापसी तक रजिस्ट्रेशन, वीजा एक्सटेंशन और एग्जिट परमिट से संबंधित सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि इन तमाम सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के पश्चात उनका स्टेटस विदेशी नागरिक अपने फोन से ही चेक कर सकते हैं। इस सुविधा के बाद विदेशी नागरिकों को लोकल एफ.आर.ओ. कार्यालय में नहीं जाना पड़ेगा और एप के माध्यम से ही सुविधाजनक सेवाओं का लाभ ऑनलाइन ही ले सकेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा ऐसे शिक्षण संस्थान और औद्योगिक इकाइयां जिनमें विदेशी नागरिक हैं, उनको भी यह सूचना अनिवार्य रूप से भरवानी होगी। विदेशी नागरिक किसी औद्योगिक इकाई में भ्रमण या नौकरी करता है तो वे विदेशी नागरिक इस ऐप के माध्यम से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Hansi District Village List
Hansi District Village List: हरियाणा के हांसी जिले के 110 गांवों की लिस्ट, फटाफट हिंदी में पढ़े पूरी जानकारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment