राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मोबाइल ऐप लांच

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 10:04 AM
Follow Us:

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर फिट इंडिया मोबाइल ऐप लांच

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणित ने रविवार को ‘फिट इंडिया मोबाइल ऐप’ लॉन्च किया। फिट इंडिया कार्यक्रम के दो साल पूरे होने पर मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में ये लॉन्चिंग की गई।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर अपनी रस्सी कूदने की स्किल्स भी दिखाईं। काफी देर तक वो रस्सी कूदते रहे। इस दौरान स्पोर्ट्स मिनिस्टर की हौसलाफजाई के लिए कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियां बजाईं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह एक मुफ्त मोबाइल एप्लिकेशन है, जो फिटनेस की निगरानी में मदद करेगा। साथ ही उन्होंने एक स्लोगन भी दिया- फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज।

राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर ऐप लॉन्चिंग को यादगार बनाने के लिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, पहलवान संग्राम सिंह, खेल पत्रकार अयाज मेमन और एअर इंडिया की कैप्टन एनी दिव्या भी वर्चुअली इससे जुड़े।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

यह ऐप एन्ड्रायड और IOS पोर्टल पर उपलब्ध होगा और इसे यह ध्यान रखते हुए विकसित किया गया है कि यह सामान्य स्मार्टफोन पर भी काम कर सके। साल 2019 में प्रधानमंत्री ने फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की थी। पिछले दो सालों में यह अभियान फिट इंडिया स्कूल सप्ताह, फिट इंडिया फ्रीडम रन, फिट इंडिया साइकलोथॉन और अन्य विभिन्न फिटनेस अभियानों के माध्यम से लाखों लोगों तक पहुंचा है।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment