पानीपत में टावर पर चढ़ा किसान, किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को किया जाए निलंबित 

By Sahab Ram
On: September 10, 2021 10:04 AM
Follow Us:

पानीपत में टावर पर चढ़ा किसान, किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को किया जाए निलंबित 

करनाल में विवादित रहे एसडीएम आयुष सिन्हा को सस्पेंड करने की मांग को लेकर समालखा निवासी किसान टावर पर चढ़ गया। किसान के टावर पर चढ़ते ही हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस पहुंची और किसान को समझाने का प्रयास किया लेकिन किसान अड़ा रहा कि जब तक करनाल के तत्कालीन एसडीएम आयुष सिन्हा को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह नीचे नहीं उतरेगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

नई अनाज मंडी में दोपहर करीब एक बजे किसान जोगिंदर टावर पर चढ़ गया। कुछ ही देर में वह टावर के शीर्ष पर पहुंच गया। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसान से उतरने के लिए कहा लेकिन वह नहीं माना और अपनी बात पर अडा रहा। आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पुलिस भी मौके पर पहुंची और उन्होंने उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसका कहना है कि जब तक  किसानों पर लाठीचार्ज करने का आदेश देने वाले एसडीएम को निलंबित नहीं किया जाएगा, वह टावर से नहीं उतरेगा।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

किसान जोगिंदर की समालखा की नई अनाज मंडी में आढ़त भी है। गौरतलब है कि करनाल में किसानों के प्रदर्शन में पानीपत के गांवों से भारतीय किसान यूनियन और भारतीय किसान यूनियन मान गुट के पांच हजार से ज्यादा किसान शामिल हैं। किसानों का एक जत्था लौटता और उसकी जगह दूसरा जत्था ले लेता है।

 

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment