आईटीआई में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र और ई-मेल आईडी जरूरी

By Sahab Ram
On: August 30, 2021 6:09 AM
Follow Us:

आईटीआई में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र और ई-मेल आईडी जरूरी

आईटीआई में दाखिला लेने के लिए परिवार पहचान पत्र और ई-मेल आईडी जरूरी है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने आईटीआई संस्थानों में दाखिले के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। वहीं 10 सितंबर से दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। इस बार अभी तक दाखिले को लेकर शेड्यूल भी नहीं आया है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी के प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि विभाग की ओर से अभी तक दाखिला प्रक्रिया को लेकर कोई अधिसूचना जारी नहीं की गई है। जबकि गत वर्षों में अभी तक सभी संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाती थी। अगले माह के दूसरे सप्ताह तक दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

आईटीआई में ज्यादातर विद्यार्थी 10वीं कक्षा पास करने के बाद ही दाखिला लेते हैं। इस बार हरियाणा और सीबीएसई बोर्ड ने परीक्षा लिए बिना ही 10वीं कक्षा के सभी बच्चों को पास कर दिया है। ऐसे में दाखिला प्रक्रिया में आवेदकों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिले के इच्छुक छात्रों को अपना परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी तैयार कराने के लिए कहा गया था। वहीं अब विभाग की ओर से प्रदेश की आईटीआई में चल रही ड्यूल मोड ट्रेडों की सूची भी जारी कर दी गई है। ताकि दाखिले के इच्छुक छात्र इसके बारे में जानकारी ले सकें। क्योंकि ड्यूल मोड ट्रेड में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ कमाई करने का मौका मिलता है। इसमें विद्यार्थी छह माह पढ़ाई करता है तथा छह माह कंपनी में प्रैक्टिकल करता है। जिसके लिए उसे सरकार द्वारा निर्धारित मानदेय दिया जाता है।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

आईटीआई में अधिकतर विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन और फिटर की ट्रेड ज्यादा लेते हैं। वेल्डर ट्रेड में दाखिला लेने वालों की संख्या कम नहीं होती है। ज्यादा रुझान उक्त दोनों ट्रेड पर रहता है। इन दोनों ट्रेडों में सीट लगभग भर जाती हैं। ऐसा इसलिए है कि दोनों ही औद्योगिक इकाइयों में भी ज्यादा रोजगार मिलता है।

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 15 जुलाई के बाद दाखिला प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। जिले में स्थित नौ राजकीय व 14 निजी आईटीआई हैं। जिनमें विभिन्न ट्रेडों की करीब छह हजार सीटें मौजूद हैं। इन सीटों पर हर साल मेरिट सूची के आधार पर दाखिले किए जाते हैं। गत वर्ष कोरोना महामारी के चलते पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चली थी। वहीं कोरोना को देखते हुए इस साल भी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही चलने की संभावना है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment