आईटीआई कुंड मनेठी में लगने जा रहा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला

By Sahab Ram
On: February 10, 2023 4:54 PM
Follow Us:

आजादी अमृत काल में राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड मनेठी में 13 फरवरी सुबह 9 बजे से लेकर सायं 5 बजे तक को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता एवं रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा जिसमें एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगे।

प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठान भाग लेंगे और योग्य मौके पर ही योग्य छात्र-छात्राओं का चयन करेंगे। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार पाने का यह एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने बताया कि शिक्षुता एवं रोजगार मेले में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राएं जो शिक्षु लगने के इच्छुक हैं वे अपने संबन्धित संस्थान या राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान कुंड मनेठी में अपना रजिस्ट्रेशन शिक्षुता पोर्टल पर समय रहते करवा लें।

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

शिक्षुता नियुक्ति हेतु कई सरकारी विभाग भी इस शिक्षुता एवं रोजगार मेले में भाग लेंगे। यह शिक्षुता एवं रोजगार मेला आईटीआई पास आउट छात्र-छात्राओं के लिए है, जिसमें सभी इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग से संबंधित पिछले तीन साल के पास आउट छात्र व छात्राएं भाग ले सकते हैं।

 

Jobs 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली डाक विभाग में इन पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन
Jobs 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए निकली डाक विभाग में इन पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now