Divyang-Friendly: हरियाणा के सभी सरकारी विश्वविद्यालय बने “दिव्यांग -मित्र”, 2 विश्वविद्यालयों में निःशुल्क चलेंगी ई –रिक्शा

By Sahab Ram
On: May 26, 2023 5:13 PM
Follow Us:

Divyang-Friendly: भिवानी जिला में दिव्यांगों की मांग पर एक गाँव से दूसरे गाँव तक एक “संपर्क -सड़क ” का भी निर्माण किया जाएगा। माना जाता है कि यह भी देश में अपनी तरह का पहला उदाहरण स्थापित होगा कि दिव्यांगजनों की जरुरत को देखते हुए दिव्यांगजन आयुक्त ने आदेश दिए हों और राज्य सरकार ने इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क निर्माण के टेंडर भी कर दिए।

दिव्यांग-विद्यार्थियों को ऊपर नीचे चढ़ने मे होती है दिक्कत

हरियाणा के दिव्यांगजन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने बताया कि उनसे कुछ दिव्यांग-विद्यार्थियों ने डिमांड की थी कि कई विश्वविद्यालय दो से लेकर 4 मंजिल तक होते हैं जिनमे क्लास लगाने के लिए उनको ऊपर नीचे चढ़ना पड़ता है। इससे उनको भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मक्कड़ ने बताया कि उन्होंने दिव्यांगजन के लिए बनाए गए कानून का हवाला देते हुए प्रदेश के सभी सरकारी विश्वविद्यालयों को आदेश दिए कि उनके परिसर में दिव्यांगजन (Divyang) की सहूलियत के लिए लिफ़्ट, रैम्प,व्हीलचेयर तथा टैक्टाइल बनाए जाएं। इसके अलावा, दिव्यांगजन के लिए साइन-लैंग्वेज भी अंकित की जाए ताकि दृष्टि -बाधित दिव्यांगजनों को वॉशरूम आदि आवश्यक जरूरतों के लिए जाने में आसानी हो सके। उन्होंने बताया कि उक्त सभी विश्वविद्यालयों ने आदेशों की अनुपालना करते हुए सभी प्रबंध करके कम्प्लाइंस-रिपोर्ट भेज दी है।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

विश्वविद्यालयों मे दिव्यांगों के लिए निःशुल्क चलेगी ई- रिक्शा

दिव्यांगजन आयुक्त ने आगे जानकारी दी कि नए शैक्षणिक सत्र से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र तथा महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक में दिव्यांगों के लिए ई- रिक्शा चलाई जाएंगी, जो कि दिव्यांगों (Divyang) को विश्वविद्यालय परिसर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक निःशुल्क लेकर जाएंगी।

उन्होंने यह भी बताया कि शहीद भगत फूल सिंह खानपुर महिला चिकित्सा महाविद्यालय में जब दिव्यांगजन अपना ईलाज करवाने के लिए आते थे तो उनको ऊपरी मंजिल पर स्थित ओपीडी में जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है, उनकी इसी दिक्कत को समझते हुए वहां पर रैम्प और लिफ़्ट बनवाने के आदेश दिए गए हैं, टेंडर हो गए हैं और आगामी दो माह में बन कर तैयार हो जाएंगे।

राज्य सरकार भी दिव्यांगजनों की सहायता के लिए कर रही कार्य

राजकुमार मक्कड़ ने दिव्यांगजनों की सहायता एवं सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पलवल में जिला नागरिक अस्पताल, जहाँ दिव्यांगों (Divyang) के लिए मेडिकल-बोर्ड द्वारा प्रमाण-पत्र बनाए जाते हैं, में वॉटर-प्योरिफायर तथा वॉटर-कूलर का प्रबंध करवाया गया है। फ़रीदाबाद के जिला नागरिक अस्पताल में नर्सिंग-प्रिंसिपल को बोलकर दिव्यांगजन-उपयोगी 10 बेंच लगवाए गए हैं।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

कैथल में भी सभी जिला- कार्यालयों को दिव्यांग-मित्र बनाया गया है , इस संबंध में कैथल के उपायुक्त की ओर से उनको पत्र मिला है।  मक्कड़ ने बताया कि राज्य सरकार भी दिव्यांगजनों (Divyang) की सहायता के लिए कार्य कर रही है।

 

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा