रेवाड़ी में नशे में धूत पुलिसकर्मी ने पहले पत्नी को पीटा फिर घर में लगाई आग

By Sahab Ram
On: April 7, 2022 1:38 PM
Follow Us:

मिली जानकारी के अनुसार, सिपाही अमित रेवाड़ी की पुलिस लाइन में तैनात है। उसने शहर से सटे गांव ढालियावास में किराए पर मकान ले रखा है. आरोप है कि बुधवार दोपहर वह नशे में धुत होकर घर पर पहुंचा और फिर पत्नी के साथ मार-पिटाई की. उसकी पत्नी जैसे-तैसे वहां से बचकर भाग गई.लेकिन पीछे से आरोपी पुलिसकर्मी ने घर में आग लगा दी.

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

घर में आग की लपटों को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसके बारे में सूचना दी.जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. आग की वजह से घर में रखी वॉशिंग मशीन, कूलर व अन्य सामान पूरी तरह जल गया. पड़ोसियों की मानें तो आग के बीच ही एक शख्स ने घर में घुसकर गैस सिलेंडर को बाहर निकाला, वरना सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो सकता था.

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

घर में जला सामान

इस पूरी घटना से जुड़ी एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह अपनी पत्नी पर ही लांछन लगाता नजर आया और कबूल किया कि उसने ही घर में आग लगाई है. एक माह से ही वह ड्यूटी पर लौटा था. मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. उसके पड़ोसियों ने बताया कि इससे पहले भी वह घर में इसी तरह की हरकतें कर चुका है.

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment