डीएलएसए चलाएगा दो अक्टूबर से कानूनी जागरुकता अभियान

By Sahab Ram
On: September 27, 2021 10:45 AM
Follow Us:

डीएलएसए चलाएगा दो अक्टूबर से कानूनी जागरुकता अभियान

हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रेवाड़ी दिनेश कुमार मितल के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिला में 02 अक्टूबर से 14 नवंबर तक विशेष कानूनी जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजित इस अभियान के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लोगों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक  किया जाएगा।

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव वर्षा जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गांव एवं हर नागरिक तक विधिक सेवाओं की जानकारी देना व ज्यादा से ज्यादा लोगो को केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देना है। श्रीमती जैन ने बताया कि कानूनी सहायता के सभी लोग हकदार है और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी समाज के सभी वर्गो की सहायता करने के लिए सदैव प्रतिबद्घ है।

श्रीमती जैन ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन न. 01274-220062 चलाया गया है जिस पर आमजन मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से समय-समय पर कानूनी जागरुकता शिविर आयोजित किए जाते हैं साथ ही गरीब व जरुरतमंदों को नि:शुल्क कानूनी सहायता भी उपलब्ध कराई जाती है।

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment