अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: August 29, 2021 11:48 AM
Follow Us:

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन

कल इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर कर रहे विद्यार्थियों पर एक महिला कॉन्स्टेबल द्वारा छात्राओं को थप्पड़ मारे जाने पर अभाविप के कार्यकर्ता उसके निलंबन की मांग करते रहे। कल रात अभाविप ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर उपायुक्त के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपकर महिला कांस्टेबल को सस्पेंड करने की मांग की थी ।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

परंतु उस पर कोई भी कार्यवाही न करने के विरोध में आज अभाविप कार्यकर्ता जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठ गए। अभाविप के कार्यकर्ता जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे उन्होंने कहा कि जब तक प्रशासन द्वारा इस पर कार्यवाही नहीं की जाएगी तब तक अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी । अभाविप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि जब तक महिला कॉन्स्टेबल पर कोई कार्यवाही नहीं हो जाती तब तक भी यहीं बैठे इसके लिए चाहे हफ्ते भर धरने पर बैठना पड़े या भूख हड़ताल ही क्यों न करनी पड़े । लगभग 4 घंटे अभाविप द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के पश्चात डीएसपी अमित भाटिया व एसडीएम  रविंद्र यादव ने इस बात पर खेद प्रकट किया ।

अभाविप के कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में पुलिस प्रशासन द्वारा ऐसी कोई गलती नहीं होगी । इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया । इस मौके पर अभाविप के जिला संयोजक विनय यादव ,प्रांत मीडिया संयोजक सौरभ यादव, जिला कार्यालय मंत्री व जिला मीडिया संयोजक योगेश भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विशाल राव, klp इकाई अध्यक्ष अध्यक्ष कपिल कल्याण, केएलपी मंत्री विशाल राव , संजू यदुवंशी, आशीष शर्मा , उमेश, युग्म, अविनाश, राजकीय कन्या महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष काजल राजपूत , चिंकी, हर्षा , सीमा,  शिवानी व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Leave a Comment