Satish Kaushik Death: सतीश कौशिक के निधन के बाद पैतृक गांव धनौंदा में पसरा सन्नाटा, अंतिम संस्कार के बाद ही जलेगा गाँव में चूल्हा

By Sahab Ram
On: March 9, 2023 2:03 PM
Follow Us:

Satish Kaushik Death: आपको बता दें कि फ़िल्म अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक को कल होली खेलते समय 3:00 बजे बाद उन्हें बेचैनी महसूस हुई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पैतृक गांव में पसरा सन्नाटा

सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन के बाद उनके पैतृक गांव धनौंदा में भी निधन की खबर के बाद सन्नाटा पसर गया। धनौंदा गांव में उनके परिजनों और साथियों ने बताया कि सतीश कौशिक मिलनसार व्यक्ति थे और उनके नाम से ही गांव को दुनियाभर में जाना जाता था।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

धनौंदा गाँव को लिया था गोद

साथियों ने यादों को साझा करते हुए बताया कि सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने गांव धनौंदा को गोद लिया था उसमें हुड्डा सरकार से उन्होंने अपने गांव के लिए एक करोड़ की ग्रांट ली थी जिसमें उन्होंने गांव में खेल स्टेडियम, मंदिर निर्माण व कच्ची गलियों को पक्का करवाया गया था।उनके करीबी साथियों ने बताया कि सतीश कौशिक को वह कभी भुला नहीं पाएंगे क्योंकि उनकी कमी हमेशा उन्हें खलती रहेगी।

अंतिम संस्कार के बाद ही जलेगा गाँव में चूल्हा

ग्रामीणों ने बताया कि सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन की सूचना के बाद से ही गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और जब तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी तब तक गांव में चूल्हा नहीं जलेगा।

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

 

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now