सूखे भूसा, तूडा व फसल अवशेषों के संबंध में डीसी ने अधिकारियों के साथ की बैठक

By Sahab Ram
On: April 23, 2022 12:49 PM
Follow Us:

हरियाणा से राजस्थान व अन्य प्रदेशों में सूखा भूसा, तूडा इत्यादि को ईंट बनाने वाले/गत्ता बनाने वाले ईंधन के रूप में प्रयोग के लिए ले जाने की कोशिश कर रहे है, जिससे जिले में पशुओं के लिए चारे की कमी की संभावना बनती है। जिला प्रशासन द्वारा पशुओं के लिए चारे की कमी न हो उसके लिए तथा व्यापारियों द्वारा गेहूं, सरसों, पेड़ी, ग्वार इत्यादि को अधिक रेट पर बेचने के लिए राजस्थान व अन्य प्रदेशों में मार्किट फीस की चोरी कर ले जाने की संभावना को मद्देनजर रखते हुए जिला प्रशासन रेवाड़ी ने जिले में 7 नाके स्थापित किए है, जिनमें जयसिंहपुर खेड़ा बोर्डर, गढ़ी बोलनी, आकेड़ा, 75 फुटा रोड़, नंदरामपुर बास रोड, कुण्ड-माढ़ण रोड व कनुका बोर्डर पर नाके लगाए है जिन पर डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है जो 24 घण्टे डयूटी पर तैनात रहेगें।
 

Haryana Pension Scheme: हरियाणा में 2200 रुपये बीजेपी ने बढाई पेंशन, सामाजिक पेंशन काटने की फैला रहे अफवाह

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने नाकों पर नियुक्त डयूटी मजिस्ट्रेटों की बैठक लेते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति मार्किट फीस की चोरी न करने पाएं तथा पशुओं के लिए जिले का चारा अन्य प्रदेशों में न जाएं उसे रोकने के लिए गठित टीम नाकों पर उपस्थित रहकर अपनी डयूटी का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जो भी डयूटी मजिस्ट्रेट अपनी डयूटी पर लापरवाही बरतते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

गौरतलब है कि जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने भारतीय दण्ड सहिंता 1973 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में धारा 144 के आदेश भी लागू किए हुए है।

Haryana Roadways Jobs: हरियाणा रोडवेज में निकली बंपर भर्ती, लास्ट डेट से पहले करें आवेदन

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment