चाइनीज कंपनी ने दिखाया बड़ा दिल, आजादी के जश्न पर कर्मचारियों को दिए गिफ़्ट

By Sahab Ram
On: August 18, 2021 7:02 AM
Follow Us:

चाइनीज कंपनी ने दिखाया बड़ा दिल, आजादी के जश्न पर कर्मचारियों को दिए गिफ़्ट

PM मोदी गुरुग्राम से देंगे देश को 1 लाख करोड़ों की योजना की सौगात

बावल: भारत में दीपावली पर्व पर उपहार देते हुए तो आपने देखा होगा लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब एक चाइनीज कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर गिफ्ट भेंट कर मनाया है।
रेवाड़ी जिले के बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल निर्माता कंपनी डीबीजी की कारखाना प्रबंधक उर्वशी शर्मा ने बताया की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अमृत महोत्सव पर डीबीजी टेक्नोलॉजी इंडिया के डायरेक्टर डा. अभिषेक गर्ग व मार्टिन याओ ने स्वतंत्रता दिवस को संस्था में कार्यरत सभी कर्मचारियों के साथ एक उत्सव स्वरूप मनाने का निर्णय लिया एवं सभी कर्मचारियों की मेहनत व लगन की सराहना करते उनका उत्साह वर्धन किया , उत्साह व् उपलक्ष्य के इसी क्रम में प्रबंधको द्वारा आजादी के जश्न में चार चांद लगाते हुए टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा के नीरज चोपड़ा द्वारा भारत को गोल्ड दिलवाने की जीत पर भी खुशी जाहिर की एवं कंपनी परिसर में 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने के साथ कंपनी के सभी कर्मचारियों को प्रतिभोज व् उपहार भेंट किए गए हैं। इस अवसर पर समस्त कंपनी स्टाफ के सदस्य मौजूद थे। इस प्रकार से विदेशी कंपनियों द्वारा हमारी खुशियों व भावनाओं को महत्व देना वास्तव में काबिलेतारीफ है |

RRTS : रैपिड रेल धारुहेड़ा तक, विभिन्न संगठनों ने एकजुट होकर जताई नाराजगी, Delhi-Rewari-Alwar Metro

इस जश्न के अवसर पर कंपनी के डायरेक्टर मार्टिन यो , डॉ. अभिषेक गर्ग , महाप्रबंधकगण उर्वशी शर्मा , कमल परवाल , सुबोध सहगल , मनोज प्रताप ,वरिष्ठ प्रबधकगण दिगराज सोलंकी , विकास अरोड़ा , दीपक भाकुनी , शेखर झा व् HR विभाग से सुमन झा, शिव कुमार कुमारी एकता, कुमारी रेनू , प्रदीप कुमार , देवेंदर दयाल , चंदरपाल , साहिल चौधरी सहित अन्य सदस्यो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, यह समारोह दो दिन तक चला जिसमें कर्मचारियों द्वारा देशभक्ति गीत नृत्य शामिल थे , इस समारोह का समापन राष्ट्रीय गान द्वारा किया गया ।

Rewari AIIMS के शिलान्यास का इंतजार हुआ खत्म, 16 फरवरी को प्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
चाइनीज कंपनी ने दिखाया बड़ा दिल, आजादी के जश्न पर कर्मचारियों को दिए गिफ़्ट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment